भारत के मुक्केबाज विजेन्दर सिंह शानिवार को इको अरेना में होने वाले अपने चौथे पेशेवर मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. विजेन्दर अभी तक एक भी मैच नहीं हारे हैं. उन्होंने अपने पिछले तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है. इन तीनों जीतों के लिए विजेन्दर ने तीन ही राउंड खेले थे.

अपने चौथे मुकाबले में भी उनकी कोशिश इसी प्रदर्शन को जारी रखने की होगी. विजेन्दर मुक्केबाजी के लिए अपने प्ररेणास्त्रोत बीटल्स जोंस, पॉल, रिंगो और जॉर्ज को मानते हैं. उनका अगला मैच लिवरपूल की ऐतिहासिक जगह मैथ्यू स्ट्रीट के केवरन क्लब में होगा.

विजेन्दर ने कहा, ‘‘मैंने जब इंग्लैंड में पेशेवर मुक्केबाजी की शुरुआत की थी तो मैंने सोचा था एक दिन मैं लिवरपूल में मेरे हीरो रहे खिलाड़ियों की जन्मभूमि पर खेलूंगा. अब यह सपना सच होने जा रहा है.’’

विजेन्दर का मकसद 2016 के अभियान की शानदार शुरुआत करना है. उनका साल का पहला मुकाबला 2008 के ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता से होना है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने साल के आखिर में शानदार खेल दिखाया. मेरी कोशिश उसी प्रदर्शन को जारी रखने की होगी. यह मेरे लिए काफी अहम साल है. मैं ज्यादा से ज्यादा मैच खेल अनुभव हासिल करना चाहता हूं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...