क्रिकेट की दुनिया में साल 2016 कुछ बेहतरीन पारियों का गवाह बना. करुण नायर ने अपनी तीसरी ही पारी में तिहरा शतक जड़ दिया तो ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेली. अजहर अली ने गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट में तिहरा शतक जमाकर इसे यादगार टेस्ट बनाया. ऐसे ही बहुत से यादगार पल बल्लेबाजों ने बनाए.

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरे साल बल्ले की धमक बरकरार रखी. तो आइए इस साल टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों द्वारा खेली गई कुछ बेमिसाल पारियों के बारे में जानते हैं.

ग्लेन मैक्सवेल

श्रीलंका की धरती पर जाकर ग्लेन मैक्सवेल ने जो धमाल मचाया वह दर्शकों के जेहन में बस गया. लगातार खराब फॉर्म की वजह से आलोचनाएं झेल रहे मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में विस्फोटक रूख अपनाते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजी की कमर तोड़ दी.

इस टी20 मुकाबले में उनके बल्ले से कुल 145 रन निकले जो इंटरनेशनल टी20 का सबसे बड़ा स्कोर भी है. इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने 14 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के भी जमाए.

कार्लोस ब्रेथवेट

किसी भी बल्लेबाज के लिए इससे बेहतरीन पारी क्या हो सकती है जिससे उसकी टीम विश्व विजेता बन जाए. वेस्टइंडीज टीम के कार्लोस ब्रेथवेट ने टी20 विश्व कप फाइनल में 10 गेंदों पर 34 रन बनाकर अपनी टीम को विश्व विजेता बना दिया. बेन स्टोक्स के अंतिम ओवर में उन्होंने 4 लगातार छक्के जमाते हुए इंग्लैंड के विश्व कप जीतने के सपने को तोड़ते हुए खुद के सपने को पूरा किया.

कॉलिन मुनरो

10 जनवरी, 2016 को ऑकलैंड में श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक मारा. इसके साथ ही वह कीवी टीम की ओर से टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. इससे पहले यह रेकॉर्ड मार्टिन गप्टिल के नाम था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...