अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के गोल की बदौलत बुधवार को बार्सिलोना ने रियल बेटिस को 4-0 से मात दी. स्पेनिश लीग लिस्ट में बार्सिलोना 38 प्वॉइंट के साथ टॉप पर है.

बार्सिलोना ने इस साल 180 गोल दागे हैं, जो साल 2014 में मेड्रिड की ओर से दागे गए 178 गोल से अधिक है. इस बीच, बार्सिलोना के साथ अपना 500वां मैच खेलने वाले मेसी ने कहा, ‘यह साल बहुत ही शानदार रहा और हम इसे इसी तरह खत्म करना चाहते थे. इससे बेहतर करना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन हमेशा की तरह हम इससे बेहतर करने की कोशिश करेंगे.’

स्पेनिश लीग लिस्ट में एटलेटिको मेड्रिड 38 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. बार्सिलोना और एटलेटिको के अंक बराबर हैं, लेकिन गोल की संख्या में अंतर है. इस लीग लिस्ट में रियल मेड्रिड 36 प्वॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है.

पिछले 12 महीनों में बार्सिलोना ने चैम्पियन लीग, ला लीग, कोपा डेल रे, यूईएफए सुपर कप और क्लब वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं और इन सभी जीत के साथ क्लब ने साल में 180 गोल दागने का नया रिकॉर्ड बनाया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...