भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से शुरु हो रही सीरीज में पांच वनडे मैचों के बाद तीन टी-20 मैच भी खेले जायेंगे. इस सीरीज से चैम्पियंस ट्राफी में न खेल पाने वाले आस्ट्रेलियाई आलराउंडर फाकनर टीम में दमदार वापसी करेंगे. बायें हाथ के तेज गेंदबाज और दायें हाथ से बल्लेबाजी करने वाले फाकनर भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं.

उन्होने कहा कि टीम से बाहर होना मेरे लिये काफी मुश्किल था, लेकिन इससे मुझे खुद को आंकने का मौका मिला है. अगर आप टीम से बाहर होते हैं तो वह काफी मुश्किल होता है. मैं चार महीने खेल से दूर रहा और खुद को मजबूत और फिट बनाने के लिये मैंने सत्र से पहले कुछ अभ्यास किया जो अच्छा रहा. ईमानदारी से कहूं तो पिछले 18 महीने से मैं संघर्ष कर रहा था. टीम में वापसी करना काफी मुश्किल था. मुझे लगता है अगर आप किसी भी खिलाड़ी से पूछेंगे कि टीम से बाहर होकर कैसा लग रहा तो वह बुरा ही कहेगा. टीम में वापसी करना खिलाड़ी पर ही निर्भर करता है. मैं वापसी से खुश हूं. बीते समय के बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहता. यह अच्छा अवसर है कि हम एक मजबूत टीम के खिलाफ उनके घर में खेल रहे है.

भारत के खिलाफ कई मैच जिताने वाले और वनडे वर्ल्डकप 2015 के फाइनल में ‘मैन आफ द मैच’ रहे फाकनर ने कहा, सीरीज से पहले हम अभ्यास मैच की तैयारी कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य सीरीज में अच्छा करना है. चेन्नई में काफी गर्मी है और बहुत पसीना आ रहा इसलिए हमारे लिये परिस्थितियां बेहद मुश्किल हैं, पर यह अच्छी सीरीज होने वाली है क्योंकि टीम के खिलाड़ियों में अच्छा खेलने की ललक है. पिछली बार जब हम यहां आये थे तो हमने कठिन लेकिन अच्छा क्रिकेट खेला था, इसलिये हम काफी उत्सुक हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...