Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में लेडी डॉन के नाम से चर्चित अंशिका सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है. सोशल मीडिया पर भी यह खबर खूब वाइरल है. अंशिका के 150 से ज्यादा बॉयफ्रेंड थे लेकिन पुलिस जांच में जो सच सामने आया वो बॉयफ्रेंड वाली कहानी से कहीं ज्यादा खतरनाक है. अंशिका अपनी खूबसूरती की आड़ में हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी और सेक्सटॉर्शन का एक बड़ा रैकेट चलाती थी.

अंशिका गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र की रहने वाली है लेकिन जब मां बाप को उसकी हरकतों से एतराज हुआ तो वह संतकबीर नगर के एक किराये के घर में शिफ्ट हो गई. अंशिका को जल्दी अमीर बनने का जूनून सवार था इसके लिए उसने जो रास्ता चुना वह बेहद ही खतरनाक था. पिछले 5 सालों से वो लोगों को अपनी खूबसूरती के जाल में फंसाती थी और उन्हें ब्लैकमेल कर लूटती थी. पहले वह सोशल मीडिया और मैसेंजर ऐप के जरिए लड़कों से दोस्ती करती, बातचीत को धीरे-धीरे वीडियो कॉल तक ले जाती और वीडियो कॉल पर सेक्सुअल एक्टिविटी की रिकॉर्डिंग कर लेती थी. इसके बाद वही वीडियो दिखाकर लोगों को दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी. डर के मारे लोग सुलह के नाम पर उसे लाखों रुपये देने को मजबूर हो जाते थे. इस तरीके से अंशिका ने करीब 150 लोगों से उगाही की. इनमें आम लोगों के साथ-साथ अयोध्या में तैनात एक CO समेत 15 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.

अंशिका का ये उगाही मॉडल 2021 से शुरू हुआ था. सबसे पहला मामला उसने देवरिया के एक युवक के खिलाफ दर्ज कराया था. बाद में सुलह के नाम पर उससे मोटी रकम वसूली गई. 2023 में वो संतकबीरनगर के खलीलाबाद में किराए के मकान में रहने लगी. वहां भी देर रात लड़कों के आने-जाने को लेकर विवाद हुआ और मकान मालिक से कमरा खाली करने के बदले 2 लाख रुपये लिए. इसी दौरान उसने सूरज सिंह समेत 5 लोगों पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया और सुलह के लिए पैसे मांगे. खलीलाबाद के एक और युवक प्रियांशु सिंह से भी फर्जी केस की धमकी देकर 50 हजार रुपये ऐंठ लिए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...