Mohan Bhagwat New York Event: 29 अगस्त को संघ प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन में भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाले हैं. लेकिन अमेरिका में उनके कार्यक्रम को लेकर विरोध शुरू हो गया है. इस विरोध में डेमोक्रेटिक कांग्रेस उम्मीदवार ब्रैड लैंडर और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी काफी मुखर हैं.
न्यूयॉर्क के सिटी हॉल में इंडियन-अमेरिकी मुस्लिम काउंसिल (IAMC) से जुड़े धार्मिक संगठनों ने 25 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेमोक्रेटिक पार्टी के अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव लड़ रहे ब्रैड लैंडर भी शामिल हुए और कहा कि न्यूयॉर्क शहर में भागवत और "आरएसएस की नफरत" के लिए कोई जगह नहीं है.
ब्रैड लैंडर ने कहा, 'हम उन लोगों के अधिकारों के लिए लड़ते हैं, जो आपसे अलग तरह से पूजा करते हैं, जो आपसे अलग दिखते हैं. यहां हर किसी की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है. हमें मोहन भागवत को हमारे शहर की इस प्रतिष्ठित जगह का इस्तेमाल नहीं करने देना चाहिए, क्योंकि उनके संगठन ने मुसलमानों, सिखों, दलितों और ईसाइयों के खिलाफ हिंसा भड़काई और नफरत को बढ़ावा दिया है.'
न्यूयॉर्क के भारतीय-अमेरिकी मेयर जोहरान ममदानी ने भी मोहन भागवत के दौरे का विरोध किया है. ममदानी ने कहा कि वह मोहन भागवत के न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन में होने वाली रैली का समर्थन नहीं करते हैं.
ममदानी ने संघ की तुलना ऐसे आंदोलन से की जो दूसरों को अलग-थलग रखने पर आधारित हैं. उन्होंने ऐसे संगठन के बढ़ने को चिंताजनक बताया और कहा कि वह न केवल भारतीय-अमेरिकी बल्कि न्यूयॉर्क के मेयर के तौर पर भी मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध करते हैं. उन्होंने भारत के साथ जुड़ाव का जिक्र किया और कहा कि उनकी मां का परिवार अभी भी भारत में है और वह भारत की जो छवि देखते हुए बड़े हुए, वह एक विविधतापूर्ण समाज की थी.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





