Train Bedroll Theft: 2026 की जुलाई का महीना खासतौर से किस्म किस्म की और अप्रत्याशित चोरियों के लिए जाना जायेगा. तरह तरह की चोरियों के दौरान एक और अजब गजब चोरी का खुलासा हुआ. वह है ट्रेनों के एसी कोचों से बेड रोल की चोरी का जिससे साबित होता है कि चोरी के कीटाणु लोगों की रग रग में हैं. चोरी हमारा धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक संस्कार या अधिकार कुछ भी कह लें है.
हाल में ही सामने आई एक आरटीआई रिपोर्ट के मुताबिक जनबरी 2022 से लेकर मई 2026 के दौरान देश भर की ट्रेनों के एसी कोचों से कोई 127 करोड़ से भी ज्यादा कीमत के बेड रोल आइटम चोरी हुए .वजहें कुछ भी हों इन दिनों एसी कोचों में सफर करने बालों की संख्या पहले के मुकाबले काफी बढ़ी है . एसी कोच में सफर करना जरूरत के साथ साथ शान और स्टेट्स की बात हो चली है. अपनी सहूलियत पर लोग खर्च करें यह हर्ज की बात नहीं . हर्ज की बात है एसी कोचों से तकिये, चादर, नेपकिन, पिलो कवर और कंबल तक मुसाफिरों द्वारा नहीं छोड़े जाना.
कंबल और चादर चोरों ने सबसे ज्यादा 46.54 लाख नेपकिन चुराए . इसके बाद 43.13 लाख बेडशीट फिर 23.59 पिलोकवर और इस पर भी जी नहीं भरा तो 12.95 लाख भारीभरकम ब्लेंक्रेट को भी `भगवान का माल` समझकर ले उड़े . सबसे कम तादाद में 2.76 लाख तकिए चुराए गए ( जाहिर है इसलिए कि उन्हें आसानी से सूटकेस में ठूंसा नहीं जा सकता ). सबसे ज्यादा चोर कहाँ इसका खुलासा करते रिपोर्ट बताती है कि बीकानेर डिविजन अव्वल है इसके बाद रांची और तीसरे नम्बर पर दिल्ली डिवीजन रहा. मुंबई के बाद पांचवी रेंक हासिल करने बाला जोधपुर भले ही अपनी मलमली रजाइयों के लिए मशहूर हो लेकिन वहां सबसे ज्यादा कंबल चोरी हुई. रिपोर्ट यह भी बताती है कि इस दौरान इस तरह की चोरियों में 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. हरेंक हजार में से एक मुसाफिर बेडरोल आइटम की चोरी करता है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





