Domestic Violence: यह कहानी एक ऐसे रिश्ते की है जिसमें भरोसा था, प्यार था और एक दूसरे का साथ भी था लेकिन इस खूबसूरत से दिखने वाले रिश्ते के भीतर घिनौनी मर्दवादी मानसिकता भी छिपी थी. कांसेंट के बिना एक औरत रोज बलात्कार का शिकार होती थी और हैरानी की बात यह कि महिला को पता भी नहीं चलता था. क्या है पूरा मामला आइये जानते हैं.
ब्रिटेन की 46 साल की एडेल ओवरटन और 44 साल के स्टीवन यूडेन की कहानी अजीब मोड़ पर खत्म हुई. बाहर से देखने पर ये एक आम रिश्ता था. दोनों 13 साल से ज्यादा समय तक साथ रहे, इस बीच एक ही छत के नीचे जिंदगी बिताई, रोज की वही लड़ाई, वही समझौता लेकिन पर्दे के पीछे एक ऐसी हिंसा पल रही थी, जिसे खुद एडेल ओवरटन भी लंबे समय तक नहीं समझ पाई. एडेल को बहुत बाद में एहसास हुआ कि जब वो गहरी नींद में होती थी तब उसका साथी उसके शरीर के साथ वो सब कर रहा होता था, जिसके लिए उसने कभी हां नहीं कहा था.
ओवरटन अब जानती है कि यूडेन का व्यवहार उनकी कल्पना से कहीं ज़्यादा भयावह था. जब 2020 में वो स्तन कैंसर के लिए कीमोथेरेपी करा रही थीं तब पहली बार उन्हें इसका संदेह हुआ था. वह कहती हैं, "मुझे नहीं पता कि मेरे शरीर में बेचैनी थी या क्या था लेकिन जब वह ऐसा कर रहा था तब मैं जाग गई. उसने ढेरों बहाने बनाए जैसे, 'मुझे लगा कि तुम जाग रही हो और तुम्हें पता है कि क्या हो रहा है.”
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





