Discovery oF Fire: पहले इंसान ने आग को कंट्रोल करना सीखा, फिर आग जलाना सीखा और फिर आग के इस्तेमाल से सभ्यताएं विकसित कर डालीं. अब तक हमारे पास इस बात के पुख्ता प्रमाण नहीं थे कि आग का इस्तेमाल करना मनुष्य ने कब सीखा. अभी हाल की खोज ने इस प्रश्न को हल कर दिया.

आग की खोज को मानव इतिहास की बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है. आग ने इंसान को अंधेरे से रोशनी, ठंड से सुरक्षा, जंगली जानवरों से बचाव और आगे चल कर भोजन पकाने की सहूलियत दी लेकिन सवाल हमेशा से रहा कि इंसानों ने सब से पहले आग का इस्तेमाल कब शुरू किया?

हाल ही में साइंटिफिक जनरल ‘प्लोस वन’ में पब्लिश एक शोध के अनुसार, स्पेन के राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की वैज्ञानिक डा. योलान्डा फर्नांडीज-जाल्वो और उन के सहयोगियों की टीम ने खोज की है कि लगभग 18 लाख साल पहले प्राचीन मानव गुफाओं के अंदर आग ला कर उस का इस्तेमाल करते थे.

यह खोज दक्षिण अफ्रीका की मशहूर वंडरवर्क गुफा में हुई. यह गुफा दुनिया की बहुत ही महत्त्वपूर्ण आर्कियोलौजिकल साइट में गिनी जाती है क्योंकि वहां लाखों साल तक प्राचीन मानव रहा करते थे. यह गुफा दक्षिण अफ्रीका के नौर्दर्न केप इलाके में मौजूद है. इस गुफा की लंबाई लगभग 140 मीटर है. वहां लगभग 18 लाख से 9 लाख वर्ष पुराने इंसानों के पूर्वजों के सुबूत मिले हैं.

वैज्ञानिकों ने गुफा में मिले हजारों जानवरों की हड्डियों और तलछटों का अध्ययन किया और इस के लिए एक नई तकनीक का उपयोग किया जिसे बोन ल्यूमिनेसैंस कहा जाता है. इस के बाद नतीजों को एफटीआईआर यानी फोरियर ट्रांसफौर्म इन्फ्रारेड स्पैक्ट्रोस्कौपी नामक वैज्ञानिक तकनीक से जांचा गया. इन परीक्षणों से पता चला कि आग गुफा के भीतर लाई गई थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...