Gandhi Family : जात निकाला यानी जाति से निष्कासित कर देना या हुक्कापानी बंद कर देना तो देश में आम बात है धर्म परिवर्तन भी उतनी ही आम बात है लेकिन किसी को धर्म से ही निष्कासित कर देने की धौंस पहली दफा आम हुई है.

एक शंकराचार्य अविमुक्तेश्वारानन्द जिन्हें संत बिरादरी के लोग ही स्वयं भू शंकराचार्य कहते हैं ने कहा है कि राहुल गांधी माफी मांगें नहीं तो उन्हें हिंदू धर्म से निष्कासित कर दिया जाएगा. राहुल ने हाथरस रेप पीड़िता की वकालत करते मनु स्मृति और संविधान की तुलना यह कहते कर दी थी कि बलात्कारी खुलेआम घूमें यह मनुस्मृति कहती है.

धर्म के ठेकेदारों को तकलीफ संविधान से भी रहती है और राहुल गांधी के धर्म को ले कर भी उन के पेट में मरोड़े अकसर उठा करती हैं. इस शंकराचार्य की गिनती कांग्रेसी खेमे में होती है और इस के गुरु स्वरूपानंद गांधी परिवार के फेमिली शंकराचार्य हुआ करते थे इसलिए हर कोई हैरान है कि एकाएक ही इस की निष्ठां को यह क्या हो गया और क्या किसी को इस तरह से धर्म से निकाला जा सकता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...