Captain Smit Machar: “दर्द में हनुमान चालीसा पढ़ते रहे कैप्टन स्मित”. 3 अक्टूबर को नवभारत टाइम्स ने इस शीर्षक के साथ अख़बार के फ्रंट पेज पर खबर छापी. इस खबर के अनुसार कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री मोदी से हॉस्पिटल के बेड पर से वीडियो कॉल पर 9 मिनट बात की. अख़बार को इस 9 मिनट की बातचीत में सिर्फ वह बात इतनी महत्वपूर्ण लगी जिसमें कैप्टन ने कहा की हनुमान चालीसा की वजह से उनकी जान बची. अख़बार ने कैप्टन स्मित के हवाले से फ्रंट पेज पर लिखा कि "जब मैं दर्द में होता हूँ तो हनुमान चालीसा पढ़ता हूँ और उस घटना के दौरान भी मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था और मुझे पता है कि भगवान ने ही मुझे बचाया" अब सवाल यह है कि क्या 9 मिनट की बातचीत में सिर्फ यही बातें इतनी महत्वपूर्ण थीं जिसे अख़बार के पहले पन्ने पर जगह दी गई?

कैप्टन स्मित ने अपनी जान पर खेलकर सैकड़ों लोगों को बचाया. इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है लेकिन कैप्टन स्मित की आस्था उनका निजी मामला है. दर्द में कोई हनुमान चालीसा पढ़े, कोई नानक नाम जपे या कोई अल्लाह को याद करे, इससे किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए. दिक्कत तब शुरू होती है जब एक सेकुलर कहलाने वाला अखबार उस निजी भावुकता को फ्रंट पेज पर चमत्कार बनाकर पेश करता है. यही है आज की मेनस्ट्रीम मीडिया की औकात. ये पत्रकारिता नहीं, धर्म की दलाली है.

अखबार का काम सवाल पूछना है, भ्रम फैलाना नहीं लेकिन नवभारत टाइम्स ने वही किया जो आजकल हर बड़ा चैनल और अखबार कर रहा है. धर्म बेचो, TRP कमाओ. कैप्टन स्मित को अपनी आस्था की अभिव्यक्ति की पूरी आजादी भी है लेकिन अख़बार एक सेकुलर संस्था होती है उसे किसी की भावुकता भरी अभिव्यक्ति को इस तरह पेश नहीं करना चाहिए जिससे किसी खास धर्म के प्रति लोगों में भ्रम पैदा हो.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...