Unwanted Hair : मेरी उम्र 27 साल है. मैं रैगुलर जिम जाता हूं. अब मेरी बौडी जिम जाने से मस्कुलर हो गई है. छाती और पीठ के बाल तो बिलकुल भी अच्छे नहीं लगते. उन की वजह से बौडी खूबसूरत नहीं लगती. ऐब्स वगैरह अच्छी तरह नहीं दिखते. क्याक्या तरीके हैं बाल साफ करने के, बताने की कृपा करें.

आप कूल दिखने के लिए छाती और पीठ के बाल हटाना चाहते हैं, बिलकुल सही सोच रहे हैं कि परफैक्ट लुक के लिए अनचाहे बालों से छुटकारा जरूरी है. लड़कों के बाल काफी हार्ड होते हैं, उन्हें आसानी से नहीं निकाला जा सकता. फिर भी शेविंग, वैक्सिंग, ट्रिमिंग, हेयर रिमूवल क्रीम, थ्रेडिंग से अनवांटेड हेयर से राहत पा सकते हैं. आजकल रेजर की मदद से छाती और पीठ के अनचाहे बालों को भी शेव किया जा रहा है. इस के लिए नहाने का समय सब से उपयुक्त होता है. शेविंग के बाद मौइश्चराइजर जरूर लगाएं.

ट्रिमर की मदद से बालों को ट्रिम कर सकते हैं. हेयर रिमूवल क्त्रीम की मदद से भी बालों को हटा सकते है. बालों पर 10-15 मिनट क्रीम लगा कर छोड़ दें, फिर स्पेटुला की मदद से बालों को हटा दें. वैक्सिंग करना भले ही मुश्किल लगता है लेकिन इस से बाल जड़ से निकलते हैं और ग्रोथ होने में 20 से 22 दिन लगते हैं.

अपनी समस्‍याओं को इस नंबर पर 8588843415 लिख कर भेजें, हम उसे सुलझाने की कोशिश करेंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...