सवाल

मैं 19 वर्षीय युवती हूं. एक लड़के से बहुत प्यार करती हूं. वह भी मुझे बहुत प्यार करता है पर आजकल मुझ से नाराज है. उस की नाराजगी की वजह भी मैं स्वयं हूं. दरअसल, वह थोड़ा शक्की स्वभाव का है. बातबात पर शक करता है. उस के इस व्यवहार से मैं बहुत परेशान हो गई थी.

बातबात पर वह मुझे कठघरे में खड़ा कर देता था. उसे सबक सिखाने के लिए मैं ने एक बेवकूफी भरा कदम उठाया. मैं ने एक लड़के से दोस्ती कर ली.

वह लड़का काफी शातिर निकला. उस ने बहलाफुसला कर मेरे साथ शारीरिक संबंध बना लिए और उस के बाद उस ने मुझ से बात करना भी बंद कर दिया. अपनी बचकाना हरकत के लिए मैं बहुत पछता रही हूं.

मेरा बौयफ्रैंड जो मेरी इतनी परवाह करता था अब मुझे भाव नहीं दे रहा. बताएं क्या करूं?

जवाब

अपने बौयफ्रैंड के शक्की स्वभाव से आप परेशान थीं तो इस के लिए आप उसे समझा सकती थीं कि दोस्ती में एकदूसरे पर भरोसा होना जरूरी है वरना दोस्ती आगे नहीं बढ़ती. आप ने नासमझी में जो गलती की उस के लिए आप को अपराधबोध हो रहा है. यही पर्याप्त है. अपने बौयफ्रैंड को मनाने का प्रयास करें. वह आप से प्यार करता है, इसलिए मान जाएगा. व्यर्थ चिंता न करें.

 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...