lethal Injection: 1995 में नॉक्सविले में 18 साल की क्रिस्टा ने अपनी क्लासमेट 19 साल की कोलिन स्लेमर की बेरहमी से हत्या कर दी थी. जुर्म इतना वीभत्स था कि 1996 में उसे मौत की सजा सुनाई गई. तब से वह 30 साल से डेथ रो में थी. टेनेसी में 200 साल में किसी महिला को मौत की सजा नहीं हुई थी, पाइक पहली ऐसी औरत होती जिन्हें जहर के इंजेक्शन से मौत के घाट उतारा जाता. पूरी तैयारी थी, दो जहरीले इंजेक्शन लगा दिए गये. गवाहों के सामने पर्दा खुला और बंद हुआ लेकिन कैदी की सांसें चलती रहीं. हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसकी दिल की धड़कनों को सुना. वह बेहोश थी लेकिन उसका दिल, दिमाग़, फेफड़े और किडनी काम कर रहे थे. हॉस्पिटल की आईसीयू में पड़ी इस पेशेंट की खर्राटों की आवाज ने पूरे अमेरिकी न्याय तंत्र को हिला दिया. यह कहानी है क्रिस्टा गेल पाइक की जो मरने के लिए गई थी और जिंदा लौट आई.
30 सितंबर को सुबह 10 बजे फांसी तय थी. इस सजा को रद्द करने के लिए निचली अदालत में अपील दायर की गई थी जिसपर फैसला भी आ गया था. कोर्ट ने एक घंटे पहले रोक लगाई लेकिन शाम को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने निचली कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया. रात को रिवरबेंड जेल में क्रिस्टा को चैंबर में लाया गया. प्रोटोकॉल के मुताबिक उसे गावाहों के सामने पेंटोबार्बिटल का पहला डोज दिया गया. गवाहों ने देखा, पर्दा बंद हुआ लेकिन अंदर से सांसों की आवाज आती रही. पर्दा दोबारा खुला तो पाइक खर्राटे ले रही थी. तुरंत दूसरा डोज दिया गया जो प्रोटोकॉल का आखिरी विकल्प था. उसके बाद भी वह जिंदा थी. करीब एक घंटे तक गवाह उसकी सांसें सुनते रहे. फिर माइक काट दिया गया, गवाहों को बाहर कर दिया गया और एंबुलेंस उसे अस्पताल ले गई.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





