Rajasthan Karanpur Assembly Election : राजस्थान में श्रीगंगानगर की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में विधायक बनने से  पहले मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल टीटी कांग्रेस प्रत्याशी रूपिदंर सिंह कुन्नर से 12 हजार मतों से चुनाव हार गए. राजस्थान के विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में 199 सीटों पर हुए थे. श्रीकरणपुर विधानसभा सीट का चुनाव कांग्रेस के प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण स्थगित हो गया था. भाजपा ने बहुमत से सरकार बनाई.

राजस्थान में नई सरकार के गठन में भाजपा ने सुरेंद्र पाल सिह टीटी को मंत्री बना दिया था. भाजपा को लगता था कि अगर वह अपने प्रत्याशी को मंत्री बना देगी तो क्षेत्र की जनता पर प्रभाव पड़ेगा और वे चुनाव जीत जाएंगे. इस सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग हुई. इस में कांग्रेस के प्रत्याशी रूपिदंर सिंह कुन्नर चुनाव जीत गए. पिछले विधानसभा चुनाव यानी साल 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर ने जीत हासिल की थी. करणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने 28 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीता था.

कांग्रेस ने इसी बड़ी जीत को देखते हुए 2023 चुनाव में भी उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था.

सिख बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र

श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले सिख बाहुल्य माने जाते हैं. 11 में से 8 विधानसभा सीटों पर जीत और हार सिख मतदाता तय करते हैं. 2011 की जनगणना के मुताबिक इन दोनों जिलों में सिखों की संख्या 7 लाख के करीब थी. अब 2024 में यह काफी बढ़ चुकी होगी. भाजपा के राज्यमंत्री सुरेंद्र पाल सिह टीटी की हार बताती है कि हिंदुत्व की बात करने वाली भाजपा सिखों का दिल जीत नहीं पाई है. देश के बाहर रह रहे सिख, जो खुद को खालिस्तान का समर्थक बताते हैं, लगातार हिंदू, भाजपा और नरेंद्र मोदी का विरोध करते रहते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...