Download App

मानसून शूटआउट : अति घटिया कहानी और पटकथा

सिनेमा में कथा कथन की कई नई शैलियां विकसित हुई हैं. मगर हर कथा कथन की शैली के लिए उपयुक्त कहानी का चयन करना निर्देशक की जिम्मेदारी होती है. पर पहली बार फीचर फिल्म निर्देशित करने वाले लेखक व निर्देशक अमित कुमार यहां पर मात खा गए और कमजोर कहानी पर बुरी फिल्म बना बैठे. ‘मानसून शूटआउट’ ऐसी फिल्म है, जिसे देखना समय व पैसे की बर्बादी करना ही है.

फिल्म ‘‘मानसून शूटआउट’’ की कहानी के केंद्र में एक आदर्शवादी व लोगों को न्याय दिलाने तथा अपराध खत्म करने की बात सोचने वाले युवा आदि कुलश्रेष्ठ (विजय वर्मा) की है, जिसने पुलिस अकादमी से ट्रेनिंग लेने के बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच में नौकरी शुरू की है. पहले ही दिन उसका बास खान (नीरज काबी) उसके सारे भ्रम तोड़कर रख देता है और आदि को किसी भी केस को सुलझाने की असलियत का अहसास होता है.

शहर के भवन निर्माताओं को डागर भाई (आर बालसुब्रमणियम) से करोड़ों में फिरौती देने की धमकी मिल रही हैं. डागर भाई के इशारे पर किसी को भी कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारने का काम शिवा (नवाजुद्दीन सिद्दिकी) कर रहा है. शिवा की पत्नी (तनिष्ठा चटर्जी) व बेटा है, पर वह अपनी पत्नी के साथ कभी भी अच्छे ढंग से पेश नहीं आता है.

खान को अपने मुखबिर से शिवा के बारे में खबर मिलती है. खान, आदि व पाटिल को साथ में लेकर शिवा को पकड़ने के लिए बारिश में निकलता है. तेज बारिश के बीच शिवा, खान को चकमा दे देता है. खान के कहने पर आदि, शिवा का पीछा करता है और एक दीवार के पास शिवा को आदि अपनी बंदूक के निशाने पर ले लेता है. पर यहां वह सोच में पड़ जाता है कि वह शिवा पर गोली चलाए या नहीं.

आदि सोचता है कि उसने शिवा के अपराधी होने की कुछ बातें सुनी हैं, पर हकीकत तो वह नहीं जानता. उस वक्त उसे अपने पिता व पूर्व पुलिस अफसर का कथन याद आता है. उसके पिता कहा करते थे कि हर मुकाम या केस को हल करने के तीन रास्ते होते हैं. पहला सही, दूसरा गलत और तीसरा बीच का. कोशिश होनी चाहिए कि वह सही राह पर चले. अब आदी अपने पिता के इन तीनों रास्तों में से हर एक राह पर चलने के परिणामों को लेकर सोचना शुरू करता है. फिल्म में आदि व एक डाक्टर (गीतांजली थापा) की प्रेम कहानी भी है.

यूं तो इस फिल्म को 2013 में संपन्न कान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘‘मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन’’ में इस डार्क फिल्म को दिखाया जा चुका है, मगर पूरी फिल्म देखने के बाद इस बात का अहसास होता है कि एक बुरी फिल्म क्या होती है. पहली बार फीचर फिल्म निर्देशित करने वाले अमित कुमार ने बहुत अलग अंदाज में कहानी सुनाने का प्रयास किया है, मगर उनके पास कोई कहानी ही नहीं थी. यदि उन्होंने अच्छी कहानी चुन कर उस पर बेहतरीन पटकथा लिखी होती, तो कलाकारों की मेहनत का फल नजर आता. अलग ढंग से कहानी सुनाते हुए वह भूल गए कि क्या उनकी कहानी कथा कथन की इस नई शैली के लिए उपयुक्त है.

फिल्म में कई दृश्य कई बार दोहराए गए हैं. दर्शक समझ ही नहीं पाता कि आखिर फिल्म में हो क्या रहा है? यदि अमित कुमार ने कहानी को और अधिक साक्षेप व दिलचस्प बनाने का प्रयास किया होता तो, यह एक अद्भुत फिल्म बन सकती थी. जबकि उनके पास अच्छे कलाकारों की पूरी फौज थी, पर वह एक अच्छी फिल्म न बना सके. फिल्म में एक प्रेम कहानी भी है, पर वह भी ठीक से विकसित होने की बजाय पैबंद सी लगती है. निर्देशक के तौर पर अमित कुमार ने कुछ दृश्यों को बहुत अच्छे ढंग से पेश किया है.

जहां तक अभिनय का सवाल है तो आदि कुलश्रेष्ठ के किरदार में विजय वर्मा ने काफी बेहतरीन अभिनय किया है. यदि उनके किरदार को अच्छे ढंग से लिखा गया होता, तो शायद उनकी प्रतिभा ज्यादा बेहतर ढंग से निखरकर आती. नीरज काबी एक बार फिर दर्शकों को अपनी तरफ खींचते हैं. नवाजुद्दीन सिद्दिकी एक बेहतरीन अभिनेता हैं, इसमें कोई दो राय नहीं, मगर वह इसमें खुद को दोहराते हुए ही नजर आते हैं. तनिष्ठा चटर्जी और गीतांजली थापा के हिस्से करने को कुछ खास है ही नहीं. निर्देशक ने इन प्रतिभाओं को जाया ही किया है. गीत संगीत प्रभावहीन है.

एक घंटे बत्तीस मिनट की अवधि वाली फिल्म ‘‘मानसून शूटआउट’’ का निर्माण गुनीत मोंगा, अनुराग कश्यप, विवेक रंगाचारी, मार्टिन डे ग्रंट व आसिफ कपाड़िया ने किया है. लेखक व निर्देशक अमित कुमार, संगीतकार आतिफ अफजल व जिंगर शंकर, कैमरामैन राजीव रवि तथा कलाकार हैं-नवाजुद्दीन सिद्दिकी, तनिष्ठा चटर्जी, गीतांजली थापा, विजय वर्मा, श्रिजिता डे, नीरज काबी व अन्य.

दोहरे शतक के बाद रोहित ने पत्नी संग फोटो शेयर कर कहा, ‘देखो, ये हंस रही है’

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को खेले गए मोहाली वनडे में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ कर इतिहास रच दिया. यह वनडे में उनका तीसरा दोहरा शतक था. रोहित ने मैदान पर खेली गई अपनी इस पारी को अपनी पत्नी रितिका के नाम किया. दरअसल, बुधवार को जिस दिन रोहित ने यह कारनामा किया उस दिन ही उनकी शादी की सालगिरह थी.

मैच खत्म होने के बाद जब रोहित अपनी पत्नी रितिका से मिले तो नजारा देखने लायक था. उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे. इसकी वजह शायद यही है कि रोहित की तरफ से रितिका के लिए इससे बड़ा तोहफा नहीं हो सकता था.

मैदान पर अपनी पत्नी के आंखों में आंसू देखकर रोहित खुद को रोक न सकें और उन्होंने कुछ ही समय बाद रीतिका की हंसी वाली फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. और लिखा कि देखो, ये हंस रही है अब. रोहित का ये पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसके बाद से ही रोहित का ये पोस्ट वायरल होने लगा.

दरअसल, मैच के दौरान जब रोहित डबल सेंचुरी के करीब पहुंच गए तो रीतिका काफी चिंतित थीं और बेसब्री से उनके दोहरे शतक का मारने का इंतजार कर रही थीं. इसी के साथ जैसे ही रोहित ने दोहरा शतक जड़ा वैसे ही उनकी पत्नी की आंखों से आंसू छलक उठे. रीतिका की खुशी और उनकी आंखो से छलक रहे आंसू कैमरे में भी कैद हो गए थे.

अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ने वाले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली वनडे में 141 रनों से बड़ी जीत दर्ज करने के बाद कहा, कि ‘आज बहुत ही शानदार दिन था. मुझे खुशी है कि इस खास दिन पर रीतिका यहां थी. मैं जानता हूं कि उसे मेरी तरफ ये यह खास तोहफा बेहद पसंद आया. वह हमेशा से ही मेरा मजबूत पक्ष रही है. खेलों में आप काफी तनाव से गुजरते हो और ऐसे में उनका साथ होना बेहद ही दरूरी होता है. यह हमारी दूसरी सालगिरह है लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि हमने जीत दर्ज की.

मालूम हो कि मोहाली में खेले जा रहे दूसरे वनडे में रोहित ने नाबाद 208 रनों की पारी खेली. रोहित ने अपनी पारी में कुल 13 चौके और 12 छक्के जड़े. रोहित की ही पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 392 रन बनाए.

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने 13 दिसंबर 2015 को रीतिका से शादी की थी. रीतिका और रोहित दोनों एक दूसरे को शादी से लगभग 6 साल पहले से जानते थे. रितिका स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर रह चुकी हैं. रोहित ने रीतिका को प्रपोज करने का फैसला किया जिसके लिए उन्होंने बिलकुल अलग तरीका अपनाया. रोहित रीतिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में लेकर गए जहां उन्होंने 11 साल की उम्र में पहली बार क्रिकेट खेला था.

वोडाफोन अपने यूजर्स को देगा लाइफ इंश्योरेंस

वोडाफोन ने अपने यूजर्स को लाइफ इंश्योंरेस देने के उद्देश्य से अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के साथ भागीदारी कर जीवन बीमा युक्त मोबिलिटी प्लान रेड प्रोटेक्ट को लौन्च किया है. हालांकि अभी इस प्लान का फायदा केवल वहीं यूजर्स उठा सकते हैं जो कम से कम 499 रुपए का मंथली प्लान लेते हैं.

आइए आपको इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

वोडाफोन का रेड प्रोटेक्ट प्लान

रेड प्रोटेक्ट प्लान उन पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा, जिनका मासिक प्लान कम से कम 499 रुपये है. इस प्लान के साथ उन्हें 20 साल के लिए जीवन बीमा पौलिसी दी जाएगी. आप वोडाफोन के इस रेड प्रोटेक्ट प्लान का फायदा उठाकर मुश्किल वक्त में मदद पा सकते हैं.

केवल पोस्टपेड यूजर्स के लिए स्कीम

वोडाफोन का ये प्लान केवल पोस्टपेड यूजर्स के लिए है. इस प्लान के तहत केवल वो ही यूजर्स फायदा उठा सकते हैं, जिनका मंथली प्लान कम से कम 499 रुपए है. इस इंश्योरेंस को पाने के लिए आपको कम से कम 499 रुपए का प्लान लेना होगा.

कैसे ले सकते हैं ये प्लान

अगर आप वोडाफोन का मोबिलिटी प्लान लेना चाहते हैं तो आपको लाइफ इंश्योरेंस को एक्टिवेट करने के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर 199 पर कौल करना होगा. इस नंबर पर फोन करने के बाद आपसे जरूरी जानकारी और कागजात मांगे जाएंगे . कंपनी की ओर से उन कागजातों का वेरिफिकेशन किया जाएगा और फिर आपका इंश्योंरेस एक्टिव कर दिया जाएगा. फिलहाल यह प्लान अभी कौरपोरेट प्लान यूजर्स के लिए ही है.

इस प्लांस में आपको किन किन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

आपको वोडाफोन के Rs. 499 में प्लान में फ्रीनेशनल रोमिंग मिलेगी, इसका मतलब कि आप पूरे देश में जहां भी है अगर वहां से कौलिंग आदि करते हैं तो आपको अतिरिक्त कोई भी चार्ज नहीं देना होगा.

इसके अलावा इस प्लान में आपको 20GB डाटा अपने बिलिंग साइकिल के हिसाब से मिल रहा है.

इस प्लान के साथ आपको 200GB रोलओवर डाटा का भी लाभ मिलेगा.

अब बिना किसी ऐप के व्हाट्सऐप की प्राइवेट फाइल्स को करें हाइड

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लगभग सभी यूजर्स व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. व्हाट्सऐप पर कुछ ऐसे फोटो और वीडियो भी आते रहते हैं जिन्हें हम किसी और को नहीं दिखाना चाहते, केवल अपने तक ही सीमित रखना चाहते हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने व्हाट्सऐप पर आए फोटो और वीडियो को अपनी गैलरी में छुपा सकते हैं. इसके लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है.

  • इसके लिए सबसे अपने मोबाइल का फाइल मैनेजर (File Explorer या File Manager) ओपन करके इंटरनल स्टोरेज में जाएं.
  • अब उसमे व्हाट्सऐप फोल्डर को ओपन करें, अब इस फोल्डर में आ रहे Media नाम के फोल्डर को ओपन करें.
  • अब वहां पर Whatsapp Images को रीनेम करके, Whatsapp Images कर दें और .Whatsapp Videos को रीनेम करके .Whatsapp Videos कर दें. मतलब फोल्डर के नाम के पहले एक डौट (.) लगा दें और OK पर क्लिक कर दें. अब ये फोल्डर आपके फाइल मैनेजर में दिखाई नहीं देगा.

  • अब अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर ऐप्स मैनेजर (Installed Apps) पर क्लिक करें. यहां औल सेक्शन में Gallery पर क्लिक करें.
  • अब नीचे जाकर Clear Cache पर क्लिक करें. अब आप गैलरी में जाकर देखेंगे तो आपको व्हाट्सऐप के फोटो और वीडियो दिखाई नहीं देंगे.

ऐसे देखें छुपाई गई फोटो और वीडियो

छुपी हुई फाइल देखने के File Manager के WhatsApp फोल्डर में जाएं. अब Media नाम के फोल्डर को ओपन करें. अब Whatsapp Images और Videos का फोल्डर आपको नहीं दिख रहा होगा, इसे दोबारा देखाने के लिए सबसे ऊपर राइट साइड में आ रहे Option पर क्लिक करें. अब यहां आ रहे “Show Hidden Files” पर क्लिक करें. इस पर क्लिक करते ही छुपी हुई फाइल दिखाई देने लगेंगी. अब अगर इसे आप वापस अपनी गैलरी में दिखाना चाहते हैं तो फोल्डर के नाम के आगे लगाए गए डौट्स को हटा दें.

शाहरुख की फिल्म से नहीं टकराएगी ‘केदारनाथ’

कल तक आनंद एल राय निर्देशित शाहरुख खान के अभिनय से सजी अनाम फिल्म और प्रेरणा अरोड़ा की कंपनी ‘क्रिआज इंटरटेनमेंट’ की फिल्म ‘केदारनाथ’ अगले वर्ष एक ही साथ क्रिसमस के अवसर पर 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली थीं.

मगर पिछले दो दिनों के अंदर जिस तरह से शाहरुख खान और प्रेरणा अरोड़ा के बीच मुलाकातें हुई हैं, उससे कई तरह की चर्चाओं को बल मिला है.

सूत्र बताते हैं कि प्रेरणा अरोड़ा ने शाहरुख खान से उनके बंगले मन्नत पर लगातार दो दिन मुलाकात की.

पहले दिन की मुलाकात के बाद चर्चा गर्म हुई थी कि यह मुलाकात शाहरुख खान के कहने पर हुई और शाहरुख खान चाहते हैं कि प्रेरणा अरोड़ा अपनी फिल्म ‘‘केदारनाथ’’ को उनकी अनाम फिल्म के साथ रिलीज न करें.

बहरहाल, दूसरे दिन की मुलाकात के बाद भी प्रेरणा अरोड़ा ने अपनी फिल्म के प्रदर्शन की तारीख बदलने का ऐलान नहीं किया है. मगर सूत्रों का दावा है कि प्रेरणा अरोड़ा ने साफ कर दिया है कि वह ‘केदारनाथ’ की रिलीज की तारीख बदलेंगी.

इसी के साथ शाहरुख खान ने अक्षय कुमार की ही तरह प्रेरणा अरोड़ा की कंपनी ‘क्रिआज इंटरटेनमेंट’ के साथ मिलकर फिल्म करने के लिए हामी भरी है. अब देखना है कि इन दोनों बातों का ऐलान कब, किस तरह से और किसकी तरफ से किया जाता है.

गोल्ड फेशियल से चेहरे की स्किन ग्लो करने लगती है. क्या यह सच है.

सवाल
गोल्ड फेशियल से चेहरे की स्किन ग्लो करने लगती है. क्या यह सच है?

जवाब
इस के लिए स्किन के मुताबिक गोल्ड फेशियल करवा सकती हैं. इस तकनीक में एक विशेष स्क्रबर मशीन की मदद से डैड सैल्स को रिमूव किया जाता है और फिर वैज्ञानिक तकनीक द्वारा फलों के रस और स्वर्ण पत्रों के घोल को त्वचा की भीतरी गहराई तक पहुंचाया जाता है. यह स्वर्ण घोल स्किन के अंदर पहुंच कर रक्तसंचार को सुचारु करता है, जिस से रक्त में उपस्थित बैक्टीरिया और अन्य टौक्सिन खत्म हो जाते हैं. गोल्ड फेशियल से रक्त को उचित औक्सीजन प्राप्त होती है, जिस से त्वचा को गहराई तक पोषण मिलता है.

रोहित का दोहरा शतक उनकी पत्नी के नाम, ऐसे किया इजहार

मोहाली में रोहित शर्मा का बल्ला श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला. बुधवार को हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने करियर का एक और ब्लौकबस्टर पारी खेली, रोहित ने 153 गेंदों में 208 रन बनाकर बड़ा रिकौर्ड अपने नाम कर लिया है.

श्रीलंका के सभी गेंदबाज रोहित की बल्लेबाजी के सामने बेबस नजर आ रहे थे. रोहित ने अपनी पारी में 153 गेंदों में 208 रन बनाए.

जब रोहित मैदान पर शिखर धवन के साथ बल्लेबाजी करने आए तो उस दौरान शिखर धवन के बल्ले से रन बरस रहे थे, धवन ने 67 गेंदों 68 रनों की पारी खेली. लेकिन धवन के आउट होते ही रोहित शर्मा ने जमकर शौट लगाने शुरू कर दिए.

रोहित ने 40वें ओवर की तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना शतक पूरा किया. रोहित का वनडे करियर में यह 16वां शतक था. बतौर कप्तान यह उनकी पहली सेंचुरी थी, इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान थिसारा परेरा ने टौस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

वहीं श्रीलंका ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को सात विकेट से हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली. भारतीय टीम में चोटिल केदार जाधव के स्थान पर वौशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है.

रोहित ने दूसरे वनडे में भारत की जीत के बाद कोच रवि शास्‍त्री से बातचीत में कहा, “क्रिकेटर के तौर पर यह साल मेरे लिये सर्वश्रेष्ठ रहा. मैं गेंद को बहुत अच्छी तरह से हिट कर रहा हूं.” यह सलामी बल्लेबाज सीमित ओवरों की टीम का अहम सदस्य है लेकिन टेस्ट एकादश में अब भी उनकी जगह पक्की नहीं है लेकिन वह हमेशा यही सोचकर चलते हैं कि उन्हें प्रत्येक मैच खेलना है. रोहित ने कहा, “मैं खुद से कहता हूं कि अगर मौका मिलता है तो मुझे इसके लिये तैयार रहना होगा. पहले क्या हुआ उसका मुझे खेद नहीं है, भविष्य उज्ज्वल है. पिछले पांच छह महीनों में यही बात मेरे दिमाग में रही.”

रोहित ने कहा, “मैं टेस्ट मैचों के लिये तैयार रहना चाहता हूं, मैं जानता हूं कि हम कुछ अवसरों पर पांच गेंदबाजों तो कभी चार गेंदबाजों के साथ खेलते हैं और ऐसे संयोजन में कभी मुझे मौका मिल सकता है और कभी नहीं. मैं खुद को इस तरह से तैयार करता हूं कि मैं हर मैच में खेल रहा हूं.” रोहित ने कहा, “मैं अपनी अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने की कोशिश कर रहा हूं. मैं जानता हूं कि हर समय ऐसा नहीं होगा लेकिन जब ऐसा होता है तो मैं उसका पूरा फायदा उठाना चाहता हूं.”

शतक लगाने के बाद मिसेज रोहित शर्मा यानी की रितिका सजदेह बेहद खुश नजर आईं. उन्होंने ताली बजाकर रोहित की पारी का सम्मान किया तो वहीं रोहित ने सभी के सामने फ्लाइंग किस देकर अपना प्यार जताया. बता दें कि 13 दिसंबर को रोहित शर्मा की मैरिज एनीवर्ससरी थी.

13 दिसंबर 2015 में उन्होंने रितिका सजदेह से शादी की थी, उन्होंने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाकर रितिका को एक शानदार गिफ्ट दिया है. भारत इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी करना चाहेगा. रोहित के लिए यह दिन और खास हो जाता है. 2015 में इसी दिन रितिका सजदेह से शादी की थी. दोनों ने 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी. ऐसे में रितिका के लिए रोहित इससे अच्छा कोई और गिफ्ट नहीं दे सकते थे.

13 दिसंबर 2015 में उन्होंने रितिका सजदेह से शादी की थी, उन्होंने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाकर रितिका को एक शानदार गिफ्ट दिया है. भारत इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी करना चाहेगा. रोहित के लिए यह दिन और खास हो जाता है. 2015 में इसी दिन रितिका सजदेह से शादी की थी. दोनों ने 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी. ऐसे में रितिका के लिए रोहित इससे अच्छा कोई और गिफ्ट नहीं दे सकते थे.

क्या आप जानते हैं सिलेंडर से जुड़ा ये नियम, मिलेगा 50 लाख तक का बीमा

पिछले दिनों केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना शुरू की थी. इसके तहत सरकार का लक्ष्य गांव-देहात के ज्यादा से ज्यादा घरों में गैस कनेक्शन पहुंचाने का है.

इसके बावजूद भी कुछ लोग गैस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. ऐसे में इन लोगों को गैस एजेंसी से जुड़े कई नियमों के बारे में भी जानकारी नहीं होती. हम जो बात आपको बताने जा रहे हैं उसके बारे में शायद ही आपको जानकारी हो.

आपको बता दें कि संबंधित कंपनी की तरफ से हर LPG उपभोक्ता का 50 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस होता है. इस इंश्योरेंस की दो स्थिति होती हैं.

आपको यह भी बता दें कि इसके लिए किसी भी उपभोक्ता को कोई अतिरिक्त मासिक प्रीमियम नहीं भरना होता. यदि गैस सिलेंडर से कोई हादसा होता है तो पहली कंडीशन के तहत 40 लाख और दूसरी कंडीशन के तहत 50 लाख रुपए संबंधित एजेंसी को देने होते हैं.

हर साल गैस सिलेंडर फटने या सिलेंडर में आग लगने के कारण तमाम हादसे सुनने में आते हैं. ऐसे में आम लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं होती. यहीं कारण है कि हादसा होने के बाद भी बहुत कम लोग ही गैस एजेंसी की तरफ से कवर किए जाने वाले इस इंश्योरेंस के लिए क्लेम करते हैं. जबकि यह क्लेम लेना आपका अधिकार है और संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी. इस इंश्योरेंस से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़िए.

40 लाख का क्लेम

LPG सिलेंडर से यदि आपके घर या प्रतिष्ठान में कोई हादसा होता है तो आप 40 लाख तक का इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं. वहीं सिलिंडर फटने से यदि किसी व्यक्ति की मौत होती है तो 50 लाख रुपए तक का क्लेम किया जा सकता है. इस तरह के एक्सीडेंट में प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को 10 लाख रुपए तक की क्षतिपूर्ति राशि का नियम है.

कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं

ऊपर बताए गए इंश्योरेंस के लिए उपभोक्ता को कोई प्रीमियम नहीं भरना होता. जब आप कोई नया कनेक्शन लेते हैं तो यह इंश्योरेंस औटोमेटिक आपको मिल जाता है. कनेक्शन के समय ली जाने वाली धनराशि में यह इंश्योरेंस प्रीमियम निहित होता है. पेट्रोलियम कंपनियों इंडियन औयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के वितरकों को यह बीमा करवाना होता है.

हादसा हो तो यह करें

यदि आपके साथ किसी तरह का कोई हादसा होता है तो सबसे पहले पुलिस और इंश्योरेंस कंपनी को यह जानकारी दें. कई बार पुलिस ऐसे मामलों की एफआईआर दर्ज नहीं करती. इसलिए जरूरी है कि आप एफआईआर कराएं और इंश्योरेंस की रकम का दावा करने के लिए एफआईआर की कौपी सुरक्षित रखें. कोई घायल हुआ है तो उससे संबंधित बिल भी संभालकर रखें.

सलमान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ भी पाकिस्तान में नहीं होगी रिलीज

2012 में सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘‘एक था टाइगर’’ को पाकिस्तान में प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली थी. अब पांच साल बाद जब उसी फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘‘टाइगर जिंदा है’’ का निर्माण किया गया है, तो अब यह फिल्म भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो पाएगी.

पाकिस्तान के केंद्रीय सेंसर बोर्ड के चेयरमैन मोबशेर हसन ने एक अंग्रेजी दैनिक से बातचीत करते हुए कहा है कि, ‘‘पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने फिल्म‘टाइगर जिंदा है’को एनओसी देने से साफ मना कर दिया है. इस फिल्म को उन्हीं वजह से रोका गया है, जिन वजहों से ‘एक था टाइगर’को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गयी थी. ‘टाइगर जिंदा है’ में भी पाकिस्तान और पाकिस्तानी सरकारी एजंसियों की गलत तस्वीर पेश की गयी है.’’

जबकि पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के उपाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ गोंडाल ने कहा है कि, ‘‘पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रीय इतिहास व साहित्य संग्रहालय विभाग को भी सूचित कर दिया गया है कि वह फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’को एनओसी न दे.’’

सैफ अली खान की फिल्म ‘‘एजेंट विनोद’’के बाद ‘‘टाइगर जिंदा है’’दूसरी भारतीय फिल्म है, जिसे इस वर्ष पाकिस्तान में बैन किया गया है.

मेरी उम्र 18 साल है. मैं जब भी अपने बौयफ्रैंड से मिलती हूं तो वह सैक्स की डिमांड करता है. आप मुझे सही राह सुझाएं.

सवाल
मेरी उम्र 18 साल है और पिछले 3 साल से मैं रिलेशनशिप में हूं. मैं जब भी अपने बौयफ्रैंड से मिलती हूं तो वह मुझ से सैक्स की ही डिमांड करता है जिसे मैं मना नहीं कर पाती. कुछ दिनों से मुझे ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही थी तो मैं ने उसे सैक्स के लिए मना कर दिया जिस से वह नाराज हो गया और मुझ से बात करनी ही छोड़ दी. यहां तक कि वह मेरा फोन भी नहीं उठा रहा है, जिस से मैं परेशान हूं. आप ही मुझे सही राह सुझाएं?

जवाब
यह उम्र कैरियर बनाने की होती है जिस में आप कई बार सैक्स कर चुकी हैं जो नुकसानदेह हो सकता है और वह भी ऐसे पार्टनर के साथ जो सिर्फ आप से अपनी सैक्स की चाह पूरी कर रहा है.

पार्टनर की इस बात पर नाराजगी से आप स्पष्ट समझ जाएं कि वह आप से कोई प्यारव्यार नहीं करता और सिर्फ आप से अपनी सैक्स इच्छापूर्ति कर रहा है. भूल कर भी दोबारा उसे फोन मत करिए, क्योंकि गलती उस की है न कि आप की. आप समय रहते संभल जाइए वरना बाद में पछताने के लिए कुछ हाथ नहीं लगेगा.

इस बात को समझें, पहले कैरियर बनाइए और जब एक बार अच्छा कैरियर बन जाएगा फिर तो अच्छे लड़कों की आप के लिए लाइन लग जाएगी. तो फिर मन को मजबूत करते हुए उसे भूल जाइए.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें