हर किसी को पास्ता खाना पसंद होता है. इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसमें समय भी कम लगता है. तो आइए जानते हैं, टोमैटो गार्लिक पास्ता बनाने की रेसिपी.

सामग्री

400 ग्राम पास्ता

2 चम्मच वर्जिन ऑलिव ऑइल

2 चम्मच पार्मिसन चीज

1गुच्छा धनिया पत्ता

पिसी काली मिर्च (आवश्यकतानुसार)

500 ग्राम चेरी टमेटो

15 कलियां लहसुन की

8 तुलसी के पत्ते

नमक और पानी (आवश्यकतानुसार)

बनाने की वि​धि

सबसे पहले एक गहरे तले वाला पैन लें और उसमें पानी के साथ पास्ता को उबलने के लिए डालें.

हल्के उबाल आने पर गैस को बंद कर दें.

चेरी टमेटो धाएं और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

लहसुन को भी छीलकर पीस लें और पार्मिसन चीज को ग्रेट कर लें.

इन सभी चीजों को अलग-अलग बोल में रख लें.

अब मध्यम आंच पर एक पैन रखें और उसमें कुछ औइल गर्म करें.

इसमें कटे हुए चेरी टमेटो डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं.

जब टमाटर पक जाएं तो उसमें पिसा लहसुन, नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएं.

कटा धनिया डालकर मिक्स करें और इस मिश्रण को 10 मिनट तक पकाएं.

अगर यह गाढ़ा हो जाए तो फिर थोड़ा सा पानी और डाल दें और इस मिश्रण में उबला हुआ पास्ता डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें.

गैस बंद कर दें और पास्ता को सर्विंग प्लेट में डालें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...