रोजाना शेव करना ज्‍यादातर पुरुषों के स्किन केयर रुटीन का हिस्सा होता है. लेकिन अगर स्किन पर मुंहासे हो जाएं तो ऐसा करना आपके लिए दर्द का सबब बन सकता है. जी हां मुंहासों वाली त्‍वचा पर शेविंग करना पुरुषों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. क्योंकि केमिकलयुक्‍त शेविंग क्रीम और रेजर की तेज धार की वजह से स्किन संबंधी समस्‍याएं और बढ़ सकती है. तो ऐसे में आप क्‍या करें हम आपको बताते हैं.

चेहरे की सफाई करें

शेव करने से पहले अपने चेहरे को अच्‍छे से शेव कर लें. सबसे पहले एक गर्म टावेल लें और चेहरे पर कुछ समय के लिए लगा लें. ये आपके चेहरे को मुलायम बनाने के साथ ही आपके बालों के रोम को खोलता हैं. इससे आपकी शेविंग आराम से होगी.

एल्‍कोहल फ्री शेविंग ही लें

अगर आपका चेहरा मुंहासों से भरा हुआ है तो अपने लिए बिना खुशबू और एल्‍कोहल फ्री शेविंग क्रीम ही चुनें. आपको ऐसी क्रीम को अवाइड करने की जरुरत है जिसमें सेंसेथिक तत्‍व मौजूद होते हैं. क्‍योंकि इस वजह से आपके चेहरे पर जलन हो सकती है. अपने लिए ऐसी शेविंग क्रीम चुनें जिनमें नेचुरल औयल की मात्रा ज्‍यादा हो.

अच्‍छा रेजर चुनें

अगर आपकी त्‍वचा ज्‍यादा संवेदनशील है तो अपने लिए सिंगल ब्‍लेड वाली रेजर ही चुनें. मल्‍टीपल ब्‍लेड वाली रेजर की वजह से मुंहासों पर कट या फूटने की सम्‍भावना ज्‍यादा रहती है. शेव करने से पहले और बाद में सुनिश्चित कर लें कि आप रेजर एंटी-बैक्‍टीरियल लोशन से साफ करें.

शेविंग औयल लगाएं

शेविंग करने से पहले कोई अच्‍छा सा शेविंग औयल लगाएं. इससे शेविंग करते समय आपको काफी आसानी होगी. चेहरा नर्म होने की वजह से रेजर आराम से आपकी स्किन से फिसलकर काम करेगा और बिना कट के आप शेविंग बना सकते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...