बतौर अदाकारा या मौडल अपनेआप को हमेशा फिट और खूबसूरत बनाए रखना आसान काम नहीं होता है. इस के लिए अदाकाराओं को काफी जतन करने पड़ते हैं. अपनी आदतों से ले कर अपनी जीवनशैली तक में बहुत बदलाव करना पड़ता है. फिर खूबसूरत नजर आना एक कला भी है. खूबसूरत दिखने के लिए अपने हिसाब से कई नए स्टाइल भी अपनाने पड़ते हैं, तब कहीं एक अदाकारा अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को दीवाना बना पाती है.

हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज से हुई मुलाकात में उन से उन की खूबसूरती, मेकअप और फिटनैस को ले कर खासतौर पर गुफ्तगू की. पेश हैं, जैकलीन की खूबसूरती के राज उन्हीं की जबानी:

दिन की शुरुआत: ‘‘मैं अपने दिन की शुरुआत कुनकुने पानी में ऐप्पल सीड विनेगर मिला कर पीने से करती हूं. उस के बाद करीब आधा घंटा योगा करती हूं, जिस में व्यायाम और मैडिटेशन मैं जरूर करती हूं. उस के बाद हलके नाश्ते के साथ ग्रीन टी लेती हूं.’’

फिटनैस: ‘‘मैं अपनी फिटनैस का पूरा खयाल रखती हूं. मैं व्यायाम वह करना पसंद करती हूं, जिसे करते समय ऐंजौय कंरू. मैं हफ्ते में 3 बार स्विमिंग करती हूं और जब भी मौका मिलता है डांस करती हूं. डांस करना मुझे बहुत पसंद है. यह एक तरह का व्यायाम भी है. इस के अलावा ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने की कोशिश करती हूं. जब भी समय मिलता है जिम में वर्कआउट के लिए जाती हूं.’’

त्वचा की देखभाल: ‘‘अपनी त्वचा को कांतिमय बनाए रखने के लिए मैं खूब कुनकुना पानी पीती हूं. इस के अलावा मैं दिन में 1 बार नारियल पानी भी जरूर पीती हूं. त्वचा की देखभाल के लिए चेहरे पर घरेलू पैक लगाना पसंद करती हूं. होंठों के लिए कई बार लिप बाम की जगह शहद का इस्तेमाल करती हूं. रात में सोने से पहले ओवर नाइट सीरम इन औयल का इस्तेमाल करती हूं. गरमी के मौसम में टिशू में आइस क्यूब लपेट कर चेहरे पर लगाती हूं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...