Gen Z youth: दिल्ली के द्वारका इलाके में एक अमीर आदमी के 17 साल के बेटे ने अपनी तेज रफ्तार एसयूवी कार से 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि वह अपनी बाइक से उछल कर कई फुट ऊपर उछल गया और नीचे गिरते ही मौके पर उस की मौत हो गई. यह घटना 3 फरवरी, 2026 की है. साहिल बीबीए के अंतिम सैमेस्टर में था और उस की आंखों में विदेश में पढ़ाई करने का सपना था. अपनी मां का अकेला बेटा था वह. उस की मां की चीखें और रुदन कई दिनों तक सोशल मीडिया पर दिखाई दिए.
घटना के बाद उस नाबालिग लड़के को पुलिस ने अरैस्ट किया मगर 10वीं की परीक्षा के मद्देनजर कोर्ट ने उसे जमानत दे दी. उस पर केस चलेगा और सजा भी जरूर मिलेगी. इस नाबालिग के पिता इस बात का अफसोस कर रहे हैं कि बेटे की जिद्द पर उन्होंने उस के हाथ में नई एसयूवी गाड़ी दे दी.
आईफोन का भूत भी आज के युवाओं के सिर पर इस कदर सवार है कि उस के लिए वे कुछ भी करने को तैयार हैं. नागपुर में एक 28 साल के लड़के ने मोबाइल फोन के लिए अपनी मां की हत्या कर दी. आरोपी का नाम रामनाथ बडवाइक है. मां व बेटे के बीच मोबाइल फोन को ले कर झगड़ा हुआ, जिस के बाद बेटे ने संत गजानन महाराज नगर स्थित अपने आवास पर अपनी मां कमला की रूमाल से गला घोंट कर हत्या कर दी. बाद में रामनाथ ने इसे प्राकृतिक मौत बता कर उस का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन उस के छोटे भाई दीपक ने पुलिस के सामने उस की पोल खोल दी.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





