Engineer and futurist Nikola Tesla: सन् 1856 में जन्मे निकोला टेस्ला बचपन से ही अलग थे. उन्हें दुनिया वैसी नहीं दिखती थी जैसी औरों को दिखती थी. टेस्ला के दिमाग में हमेशा अजीब-सी रोशनियां और चिंगारियां तैरते रहते थे. लोग कहते थे. "ये लड़का पागल है."

निकोला टेस्ला ने दुनिया का परिचय AC (Alternating Current) से कराया. वही करंट जो आज हमारे घरों को रोशन करता है. उन्होंने ऐसा Tesla Coil बनाया, जिस से बिजली बिना तारों के हवा में नाच सकती थी. टेस्ला ने ही हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर को सच बनाया. जिस से बहते पानी की ताकत से शहर जगमगाने लगे. टेस्ला ने एक्सरे पर प्रयोग किए, रेडियो पर काम किया (हालांकि इस का श्रेय बाद में मारकोनी ले गए), और यहां तक कि वायरलेस लाइट और दूसरे ग्रहों से संपर्क तक के सपने देखे थे.

150 साल पहले लोगों को टेस्ला की बातें काल्पनिक लगती थीं. पर आज, जब हम रोबोटिक्स, AI, वायरलेस पावर और स्पेस कम्युनिकेशन की बात करते हैं, तो लगता है टेस्ला ने सचमुच समय से बहुत आगे झांक लिया था.

निकोला टेस्ला को दुनिया अक्सर "भविष्य का आदमी" कहती है और सच भी यही है क्योंकि उन्होंने भविष्य सिर्फ देखा ही नहीं, बल्कि उसे अपनी कल्पनाओं से आकार भी दिया. Engineer and futurist Nikola Tesla.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...