ज्वैलरी बौक्स में यों तो नैकपीस से ले कर फिंगर रिंग्स तक के लिए खास जगह होती है, लेकिन जो बात इयररिंग्स में होती है वह किसी और में नहीं. तभी तो कितनी भी ज्वैलरी पहन लें, लेकिन जब तक इयररिंग्स न पहने जाएं, शृंगार अधूरा नजर आता है. इन दिनों कौन से इयररिंग्स फैशन में इन हैं, जानने के लिए बात की वौयला ज्वैलरीज के ज्वैलरी डिजाइनर मनोज भार्गव से:

स्टड इयररिंग्स

कुंदन, पोल्की, जैमस्टोन, पर्ल, डायमंड जैसे मैटीरियल से बने स्टड इयररिंग्स आप इंडियन वियर के साथसाथ वैस्टर्न वियर पर भी पहन सकती हैं. ये स्माल साइज से ले कर ह्यूज साइज और हैवी से ले कर लाइट वेट में भी उपलब्ध हैं. सिंपल और सौफिस्टिकेटेड लुक के लिए स्माल साइज के पर्ल, जैमस्टोन या डायमंड के स्टड इयररिंग्स खरीदें. बोल्ड ऐंड ब्यूटीफुल लुक के लिए ह्यूज साइज के गोल्डन, कौपर, कुंदन या पोल्की स्टड इयररिंग्स को अपनी पहली पसंद बनाएं.

अभिनेत्रियों में इयररिंग्स का क्रेज

बौलीवुड दीवा भी इन ट्रैंडी इयररिंग्स की दीवानी हैं. दीपिका पादुकोण, विद्या बालन, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, सोनम कपूर, बिपाशा बसु जैसी कई ऐक्ट्रैसेज चांदबालियों के साथसाथ ओवरसाइज झुमके, शैंडिलियर, टैसल इयररिंग्स पहने कई फिल्म और इवैंट्स में नजर आ चुकी हैं. आप भी अपनी फैवरिट ऐक्ट्रैस के फैवरिट इयररिंग्स को अपना स्टाइल स्टेटमैंट बना सकती हैं.

चांदबालियां

फिल्म ‘रामलीला’ के बाद पौपुलर हुई चांदबालियां आज भी फैशन में इन हैं. इन्हें आप इंडियन वियर जैसे साड़ी, सूट, लहंगाचोली के साथसाथ इंडोवैस्टर्न वियर जैसे साड़ी गाउन, स्कर्ट, प्लाजो आदि के साथ भी  पहन सकती हैं. हाफ के साथ ही फुल चांदबालियों में भी ढेरों वैराइटी मिल जाएगी. कलर्स के साथसाथ मैटीरियल में भी फर्क मिलेगा. अगर आप चांदबालियां पहन कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो बालों को खुला छोड़ने के बजाय अपर या लो बन बना लें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...