आधुनिक तकनीकों वाले बदलते समय में विवाह की रस्मों व रिवाजों ने हाईटैक मोड़ लिया है. जहां विवाह में होने वाले खर्चों ने हजारों की तो बात ही छोडि़ए लाखों से भी आगे की दूरी नाप ली है, वहीं जहां पहले विवाह के काम सगेसंबंधियों में बांट कर भी आखिरी समय तक आपाधापी मची रहती थी, वही काम अब सफल व्यवसाय की तरह इवेंट मैनेजर, डैकोरेटर, फैशन डिजाइनर, टैक्नीक ऐक्सपर्ट, ब्यूटी ऐक्सपर्ट व मैरिज और्गनाइजर के सिद्धहस्त हाथों में चला गया है. वे सारी जिम्मेदारियों से आप को मुक्त व निश्चिंत कर के खुशियों को पूर्णरूप से मनाने का मौका देते हैं.

पिक्चर परफैक्शन

मौजूदा समय में शादी की यादगार तसवीरों को कैद करने के लिए डिजिटलाइज टैक्नीक है हाई डैफिनेशन कैमरा. इस कैमरे की पिक्चर क्वालिटी इतनी शार्प व क्लीयर होती है कि आप बारीक से बारीक चीज को भी साफसाफ देख सकती हैं. जाहिर है, जब विवाह से जुड़ी पुरानी सोच को दरकिनार कर के हम आगे बढ़ रहे हैं, तो वधू शृंगार से जुड़ी सोच को क्यों नहीं सुखद सोच का आईना दिखाएंगे.

नवीनतम सोच

हैवी थिक मेकअप बेस, ग्लिटरी आईज, डार्क मैरून लिपस्टिक, आउटडेटेड ब्राइडल बिंदी व हैवी ब्राइडल लहंगा (लाल व मैरून) यह सब आउट औफ फैशन हो चुका है, इसलिए इस सोच से बाहर निकल कर कुछ नया व ट्रैंडी ट्राई करें.

न्यूट्रल ट्रांसबेस मेकअप

अगर आप चाहती हैं कि शादी के दिन आप फ्रैश, गौर्जियस और हौट नजर आएं वह भी बिना किसी ओवर मेकअप के, तो ट्राई करें न्यूट्रल ट्रांसबेस. यह इतना सौम्य व लाइट होता है कि आसानी से आप की स्किन के साथ मिक्स हो कर उसे फ्रैश, नैचुरल और प्रौब्लम कवर लुक प्रदान करता है. न्यूट्रल ट्रांसबेस मेकअप आर्टिस्टों की खास पसंद बना है, क्योंकि यह दुलहन के रूप को सौम्यता के साथ कंप्लीट लुक प्रदान करता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...