पार्टी रात की है और आप उस में छा जाना चाहती हैं, तो आप की ओवरऔल पर्सनैलिटी के अलावा कपड़े, फुटवियर, ऐक्सैसरीज और मेकअप का दमकना भी जरूरी है. ब्यूटी फील्ड में मेकअप की बात की जाए तो बीत गया वह दौर जब मेकअप सिर्फ बिंदी, लिपस्टिक तक ही सीमित होता था. आज चेहरे पर ब्रश का जादू बिखेरने के लिए कई तरह का मेकअप ब्यूटीपार्लर्स में उपलब्ध है. मसलन, डे मेकअप, नाइट मेकअप, ऐयर ब्रश मेकअप, ऐक्वा मेकअप, मिनरल मेकअप, इजिंप्टियन मेकअप, मैट मेकअप आदि. आप मौके की नजाकत देखें और उसी के अनुरूप चेहरे पर ब्रश का जादू बिखराएं.

मेकअप तकनीक में एकदम नया है अरेबियन मेकअप. अगर आप को बोल्ड लुक पसंद है, तो अरेबियन मेकअप जरूर लुभाएगा. इस में रंगों की भरमार है जैसे गोल्ड, सिल्वर, मेहंदी ग्रीन, क्रिमसन रैड, औरेंज, फ्यूशिया आदि. अरेबियन मेकअप आप स्वयं भी कर सकती हैं, बशर्ते आप का मेकअप में हाथ माहिर हो.

पेश है, अरेबियन मेकअप की जानकारी:

फेस मेकअप
किसी भी मेकअप की तरह इस की शुरुआत भी फाउंडेशन से ही होती है. लेकिन इस में फाउंडेशन के लिए सूफले या मूज का प्रयोग किया जाता है. सूफले या मूज का प्रयोग चेहरे को जहां तरोताजा दिखाता है, वहीं बेदाग भी. इस के अलावा यह चेहरे से अवांछित तेल को भी सोख लेता है नतीजतन चेहरे पर इस की महीन परत दिखती है. पीच रंग के ब्लशऔन से गालों को उभारा जाता है. यह रंग जहां गालों को हाईलाइट करता है, वहीं इस से चेहरा भी ग्लोइंग दिखता है. आप ब्लशऔन की जगह ब्रोंजर से ब्रोजिंग भी कर सकती हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...