स्ट्रीट फूड्स की फूड वीडियोज देखते ही सब के मुंह में पानी आ जाता है और खासकर तब जब व्लौगर्स खाने की तारीफ करते नहीं थक रहे हों.

हाल ही में मैं ने एक फूड वीडियो देखा जिस में फूड व्लौगर किसी स्ट्रीट फूड की जम कर तारीफ कर रहा था लेकिन जब उस के पीछे जो नजारा दिखा तो उस फूड के जायके का असली सीक्रेट पता चल गया. गंदा नाला, कूड़े का ढेर, भिनभिनाती मक्खियां और व्लौगर कहता- ‘वाह क्या स्वाद है.’

वीडियो ने खोल दी पोल

आप ने भी ऐसे अनेक फूड रिलेटेड वीडियो देखे होंगे जिन में व्लौगर कहते हैं, ‘यह डिश दुनिया की सब से बेहतरीन डिश है और आप को उसे जरूर ट्राई करना चाहिए. लेकिन आप उन के कहने पर कोई भी फूड ऐसे ही ट्राइ न करें वरना आप की सेहत पर खतरा जरूर मंडरा सकता है.

फूडव्लौगिंग के दौर में बहुत से लोग अब फूड व्लौगर के रिव्यूज देख कर उन दुकानों तक पहुंचते हैं जहां उन्हें लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिल सकता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिस में एक शख्स कैमरे के सामने स्ट्रीट फूड की जम कर तारीफ करता हुआ नजर आता है. लेकिन इस वीडियो में नेटिजन्स को कुछ ऐसा दिख गया जिस के बाद लोग अब उस फूड व्लौगर की जम कर क्लास ले रहे हैं.

सेहत के साथ न करें खिलवाड़

दरअसल होता यह है कि जब वह फूड व्लौगर कैमरे के सामने बैठ कर उस ठेले वाले के खाने की तारीफ कर रहा होता है, तभी उसी समय फूड व्लौगर के पीछे खड़ा ठेले वाला अपनी लुंगी के अंदर हाथ डाल कर अपना कूल्हा खुजलाते हुए कैमरे में कैद हो जाता है. यह पहला मामला नहीं है जब ऐसा कोई वीडियो सामने आया हो. इस से पहले भी गोलगप्पे बनाने, रेवड़ी बनाने और गुड़ बनाने जैसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिन में देखा गया कि लोग हाथ या पैरों का इस्तेमाल कर इन्हें बना रहे हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD120
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...