आमतौर पर पेट बढ़ने को लोग मोटा होना या वजन बढ़ना समझते हैं, हालांकि ऐसा हमेशा नहीं होता. पेट निकलने की समस्या को लोग अकसर अनदेखा कर देते हैं. पेट सिर्फ चरबी की वजह से ही नहीं बढ़ता है बल्कि इस के पीछे सूजन भी हो सकती है. लोग पेट के बढ़ने को वजन बढ़ने से ही जोड़ कर देखते हैं. अगर आप का वजन सामान्य है, या फिर आप अंडरवेट यानी सामान्य वजन से कम वजन वाले हैं और फिर भी पेट बढ़ रहा है तो इस के पीछे कई वजहें हो सकती हैं.

मौजूदा भागदौड़ भरी जिंदगी में बिजी जीवनशैली के चलते आजकल पेट की समस्या बड़ी ही कौमन हो गई है. जी हां, आज के समय में काफी लोग पेट निकलने की समस्या से परेशान हैं. बढ़ी हुई तोंद इंसान के न केवल लुक्स को खराब करती है बल्कि इस की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

पेट के बढ़ने के पीछे पेट में इन्फैक्शन यानी स्टमक फ्लू नाम की बीमारी हो सकती है. यह बीमारी शरीर के पाचनतंत्र में इन्फैक्शन फैलने और फिर सूजन होने के चलते होती है. इस की वजह से वैसे तो पेट से जुड़ी कईं दिक्कतें हो सकती हैं लेकिन उन में से एक है पेट का बाहर निकलना. दरअसल, यह पेट की सूजन हो सकती है जिसे आप एक्स्ट्रा चरबी या फिर पेट के बाहर निकलने का नाम दे रहे हैं.

पेट के बाहर निकलने या बढ़ने यानी स्टमक फ्लू की बीमारी के लक्षण काफी कौमन हैं और इसी वजह से हम उन्हें नज़रअंदाज़ भी कर देते हैं. भूख में कमी, पेटदर्द, जी मिचलाना , उलटी आना, त्वचा में हलकी जलन, मांसपेशियों में तकलीफ, वजन में कमी इस बीमारी के संकेत हो सकते हैं लेकिन हम इन संकेतों को यों ही इग्नोर कर देते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...