Blind Faith: जो बड़े कह दें, जो गुरु कह दें, जो पंडित कह दें, नेता कह दें, जो सरकार कह दे  उसे मान लो. सवाल मत खड़े करो क्योंकि ज्ञान के ठेकेदार ये बड़े गुरु, पंडित, नेता और सरकारी अफसर हैं. आज नहीं सदियों से यह परंपरा चली आ रही है और धर्मों ने अपने भक्तों को जबरन यह जहर पिलाया है. हिंदू धर्म में सच बोलने पर किसी को भी पाप लग सकता है.

कुरुक्षेत्र के युद्ध के बाद जब युधिष्ठिर और पांडवों के सभी चचेरे भाइयों की, गुरुओं की, अपने खुद के बेटों की, साथियों की युधिष्ठिर की राजसत्ता और जमीन के लालच में मृत्यु हो गई तो उन्हें पश्चात्ताप तो हुआ पर चूंकि उस समय के ब्राह्मणों को उन्होंने भरपूर दानदक्षिणा दे दी थी, सो वे उन्हें राजगद्दी पर बने रहने को प्रोत्साहित कर रहे थे.

इन्हीं ब्राह्मणों में से एक चार्वाक था. महाभारत के राजधर्मानुशासित पत्र के 38वें अध्याय में चार्वाक युधिष्ठिर से कहता है, “कुंतीनंदन, तुम अपने भाईबंधुओं का वध करने वाले एक दुष्ट राजा हो. तुम पर धिक्कार है, ऐसे पुरुष के जीवन का क्या लाभ? तुम्हारा मर जाना ही अच्छा है, जीवित रहना नहीं.” (श्लोक 26, 21)

जैसे आज कटु सत्य बोलने वाले को एंटीनैशनल, पाकिस्तानी, कौमी, अर्बन नक्सल और अब दिमागी नक्सल कहा जा रहा है वैसे तब के दौर में युधिष्ठर के पैसों पर पलते हुए ब्राह्मणों ने चार्वाक को राक्षस घोषित कर दिया था. उन्होंने चार्वाक द्वारा जो कहा गया उस का तार्किक उत्तर देने की कोशिश भी नहीं की. इस संवाद से पहले 21वें अध्याय में राजधर्मानुशासन पर्व में ही देवस्थान मुनि ने युधिष्ठर से कह दिया था कि राजा का कर्तव्य यज्ञ से बचे हुए भोजन को खाना, दान देना, गायों और ब्राह्मणों की रक्षा करने के लिए युद्ध करना है. वहीं, अर्जुन ने भी कहा, “आप ने शत्रुओं को हरा कर राज्य प्राप्त किया है, अब अपने मन को वश में कर के यज्ञ और दान में संलग्न हो जाइए.” 34वें अध्याय में वैशम्पायन ऋषि युधिष्ठिर से कहते हैं, “भाइयों को दक्षिणा वाले यज्ञों में लगा कर तुम अनुपम कीर्ति प्राप्त करो.”

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...