Wife Murder: निराधार शक, बेरोजगारी,  हीनभावना और मानसिक कुंठा एक हंसते परिवार को बर्बाद कर सकती है. गुजरात के सूरत के रहने वाले विशाल सालवी और शिल्पा की शादी साल 2010 में हुई थी. शिल्पा एक निजी अस्पताल में डायटिशियन थी और अपना क्लीनिक भी चलाती थी, जबकि विशाल हीरा एक फर्म में नौकरी करता था. शुरुआती वर्षों में उन का दांपत्य जीवन सुखद रहा और उन के 2 बच्चे हुए.

समस्या तब शुरू हुई, जब विशाल ने नौकरी छोड़ दी और लंबे समय तक बेरोजगार रहा. घर की पूरी जिम्मेदारी शिल्पा सालवी पर आ गई. आर्थिक बोझ और तनाव के कारण वह अकसर पति को काम करने के लिए कहती और उस के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ गया. दूसरी ओर खाली बैठे विशाल के मन में हीनभावना और पत्नी के चरित्र को ले कर बेबुनियाद शक घर करता गया. उसे लगता था कि शिल्पा का किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध है, जबकि इस का कोई प्रमाण नहीं था. दोस्तों के तानों और अपनी असफलता ने उस के शक को और गहरा कर दिया.

धीरेधीरे विशाल ने पत्नी की हत्या करने की योजना बना ली. उस ने अपने पुश्तैनी पुराने मकान को इस अपराध के लिए चुना, जहां लोगों का आनाजाना कम था. 20 अप्रैल, 2026 को वह शिल्पा को पुराने घर से सामान लाने का बहाना बना कर सलाबतपुरा स्थित मकान में ले गया. वहां दोनों के बीच फिर उसी पुराने विषय पर विवाद हुआ. विशाल ने शिल्पा पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया, जिसे उस ने सख्ती से नकार दिया. गुस्से में विशाल ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...