Indore Crime News: इदौर के नवरत्न बाग के निकट बनी  डाक विभाग की ‘डाक कुंज कालोनी’ में अपने पति और बच्चों के साथ रहने वाली असिस्टेंट पोस्ट मास्टर उर्मिला सैनी की चाकू से गोद कर हत्या उस के शंकालु और सन की पति अखिलेश ने योजनाबद्ध ढंग से 11 जुलाई, 2026 की सुबह उस समय कर दी जब दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे पत्नी की हत्या के दौरान उस की चीखों को दबाने के लिए शातिर दिमाग अखिलेश ने टीवी की आवाज तेज कर दी थी.

इस वारदात को अंजाम देने के बाद अखिलेश ने खून से सने अपने कपडों को घर के पास बने चेंबर में छिपा दिया था, इस के बाद पूरे इत्मीनान के साथ अखिलेश घर पर ही नहाया और कपड़े बदलने के बाद माथे पर टीका लगाया. फिर अपनी पत्नी का कीमती हार, एटीएम कार्ड, स्कूटी और घर की चाबी एक पौलिथिन बैग में रख कर अपनी बेटी और बेटे के स्कूल पहुचाया और बेटी के हाथ में पौलिथिन बैग थमाते हुए बोला, ‘’इस में तुम्हारी मम्मी के कीमती सामान रखें हैं इन्हें संभाल कर रखना, क्योंकि इस में घर की चाबी और एटीएम कार्ड का पिन नंबर लिखा कागज भी पड़ा हुआ है. मैं और तुम्हारी मम्मी अभी जरूरी काम से भोपाल के लिए निकल रहे हैं, कल सुबह तक लौट कर आ जाएंगे. इसलिए तुम स्कूल की छुट्टी होने के बाद छोटे भाई को भी साथ ले कर औटो से सीधे पूजा मौसी के घर चले जाना’’.

इतना कह कर अखिलेश स्कूल से फरार हो गया. दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब दोनों बच्चे मौसी के घर न जा कर अपने कपड़े चेंज करने के लिए अपने घर पहुंचे तो घर में कदम रखते ही उन्हें अपनी मम्मी का खून से लथपथ शव दिखाई दिया, तो वो दोनों भौचक्के रह गए, दोनों बच्चों के रोने की आवाज सुन कर पड़ौसी कारण जानने के लिए उर्मिला के घर पर आ गए. उर्मिला का खून से लथपथ शव देख कर वह भी हतप्रभ रह गए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...