कैसा होगा अगर आपको लोन लेने के लिए भी बैंक न जाना पड़े, बल्कि एटीएम से ही लोन भी मिल जाए? बैंक योजना बना रहे हैं कि अपने कस्टमर्स के छोटे कर्ज को प्री-अप्रूव करके एटीएम से प्राप्त करने की सुविधा दी जाए. ग्रोथ के लिए बैंकों का रिटेल क्रेडिट पर यकीन बढ़ रहा है. एटीएम के माध्यम से बैंकों से सबसे ज्यादा लोग जुड़ते हैं, इसलिए ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने और लोन की प्रक्रिया को सहज करने के लिए बैंक इस संबंध में जल्द ही निर्णय ले सकते हैं. एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी अरविंद कपिल ने बताया कि इस सुविधा से इमर्जेंसी में ग्राहकों का फायदा होगा.

छोटे लोन लेने के लिए बैंक पहले ही ग्राहकों की डीटेल के अनुसार कुछ सीमा तय कर देगा. इसके बाद आवश्यकता होने पर कस्टमर एटीएम पर जाएगा, एटीएम कार्ड स्वाइप करेगा, अपनी राशि का चयन करने के बाद टर्म ऐंड कंडिशन पर अग्री करेगा और सत्यापित करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालेगा और कुछ सेकंड्स में ही लोन की राशि उसके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी.

देश के सबसे बड़े कर्जदाता बैंक SBI ने यह सुविधा देने कि लिए मल्टीवेंडर सॉफ्टवेयर के टेंडर निकाले हैं. SBI की 50,000 एटीएम से यह सुविधा देने की योजना है. SBI के मुख्य सूचना अधिकारी मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि दिन में एक एटीएम पर औसतन 300 से 400 लोग आते हैं. 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD120
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...