इंडियाबुल्स ग्रुप पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का बड़ा छापा पड़ा है. देशभर में ग्रुप के प्रमोटरों और दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे पड़ रहे हैं. खबरों के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर जारी छापों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के करीब 1000 अधिकारी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ग्रुप के प्रमोटरों के बीच हुए बंटवारे को लेकर गड़बड़ियां सामने आई हैं. इसी वजह से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे पड़ रहे हैं.

गौरतलब है कि इंडियाबुल्स देश का बड़ा बिजनस हाउस है जो रियल एस्टेट, फाइनैंशल सर्विसेज, सिक्यॉरिटीज और पावर सेक्टर में काम करता है. जुलाई 2014 में ग्रुप के प्रमोटरों ने कंपनी को रीस्ट्रक्चर करने के लिए इसमें बंटवारे का फैसला लिया था. प्रमोटरों का यह फैसला कंपनी खड़ा करने के लिए साथ आने के 14 साल बाद आया था.

रीस्ट्रक्चरिंग के तहत चेयरमैन और को-फाउंडर समीर गहलौत का हाउजिंग फाइनैंस, रियल एस्टेट, सिक्यॉरिटीज और होलसेल ट्रेडिंग बिजनस पर नियंत्रण रहा. इस तरह गहलौत के हाथों में इंडियाबुल्स हाउजिंग फाइनैंस लिमिटेड, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लि., इंडियाबुल्स सिक्यॉरिटीज लि. और इंडियाबुल्स होलसेल सर्विसेज लि. का संचालन आ गया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...