प्रभू के राज में हमने कई लीलायें (स्कीम) देखीं. अब इसी कड़ी में एक और स्कीम जुड़ गया है. अब आप एक्सप्रेस के किराए में राजधानी का सफर कर सकते हैं. रेलवे की नई स्कीम से आप एक्सप्रेस/मेल के किराए पर भी राजधानी या शताब्दी ट्रेन में सफर कर सकेंगे.

1 अप्रैल से शुरु होगी स्कीम                   

रेलवे ने ‘विकल्प स्कीम’ को 1 अप्रैल से लॉन्च करने की घोषणा की है. इस स्कीम के तहत अगर आपने किसी ट्रेन में वेटिंग टिकट लिया है तो उसी रूट पर किसी दूसरे ट्रेन में कंफर्म सीट दी जाएगी. यह विकल्प उन यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा, जो बुकिंग के वक्त वैकल्पिक ट्रेन में सफर के ऑप्शन को चुनेंगे. ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों से इस स्कीम की शुरुआत होगी. इसके बाद विंडो टिकट लेने वालों को इस स्कीम का फायदा उठाने का मौका मिलेगा.

इस सुविधा को लेने से पहले कुछ बातों को जानना जरूरी है-

1. इस स्कीम के तहत अगर आपको ऑप्शन के तौर पर दिए गए ट्रेन में सफर नहीं करना है तो आपके पास टिकट कैंसेल कराने का विकल्प होगा पर यह कन्फर्म टिकट का कैंसलेशन ही माना जाएगा. रिफंड के नियमों के अनुसार ही, कैंसलेशन चार्ज काटने के बाद ही आपको पैसे रिफंड किए जाएंगे.

पर शायद ही इसकी नौबत आए क्योंकि टिकट बुक कराने के वक्त ही आपको ऑप्शनल ट्रेन के बारे जानकारी दे दी जाएगी.

2. 1 अप्रैल से रेलवे के 6 सेक्टर में ई-टिकट कराने वालों को ही विकल्प स्कीम सेलेक्ट करने का मौका दिया जाएगा.

3. अगर आपने राजधानी का टिकट कराया है और आपको विकल्प के तौर पर कोई एक्सप्रेस का टिकट दिया जाए, तो आपके पैसे वापस नहीं होंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...