अगर आप भी इन गर्मियों में कही घूमने का प्लान कर रहे हैं तो एयरलाइन कंपनियां आपके लिए बंपर औफर लेकर आई हैं. गर्मियों की इस सीजन में मानसून फ्लाइट औफर के तहत एक नहीं बल्कि तीन बड़ी एयरलाइन कंपनियां सस्ते दामों पर यात्रा की पेशकश कर रही हैं. इस बार गोएयर, एयर एशिया और विस्तारा ने घरेलू उड़ान के टिकट पर बेहतरीन औफर की पेशकश की है. इस सेल में आप 1400 रुपये से कम में घरेलू यात्रा कर पाएंगे.

5 से 7 जून तक मानसून सेल

मानसून आने के साथ ही एयरलाइंस ने भी औफर की शुरुआत कर दी है. गो एयर की मानसून सेल 5 से 7 जून तक है और इसमें वन वे किराया 1299 रुपये से शुरू हो रहा है. इसमें आप 7 जून को रात 12 बजे तक टिकट की बुकिंग करा सकते हैं. इसके तहत आप 24 जून से 30 सितंबर तक यात्रा कर सकते हैं. इसी तरह एयर एशिया 'अर्ली मानसून सेल' के तहत 1399 रुपये की शुरुआती कीमत में फ्लाइट टिकट का औफर कर रही है.

ऐप से बुकिंग पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट

business

गो एयर के ऐप से टिकट बुक कराने पर आपको 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा. कंपनी का यह औफर 30 जून तक वैलिड है. इसमें आप 16 जुलाई से 10 अगस्त तक यात्रा कर सकते हैं. दरअसल मानसून में हवाई यात्रा की डिमांड घटने पर एयरलाइंस की तरफ से औफर दिए जाते हैं. एयर एशिया 'अर्ली मानसून सेल' में 1399 रुपये के टिकट पर आप बेंगलुरू, नई दिल्ली, कोलकता, हैदराबाद और रांची जैसे रूट पर सफर कर सकते हैं. इसके तहत 10 जून तक टिकट बुक कराया जा सकता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...