बीएसएनएल अपने टैरिफ्स में कटौती करने जा रही है ताकि वह रिलायंस जियो से भी बढ़िया ऑफर्स दे सके. कंपनी के एक टॉप अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. मतलब साफ है कि देश के विशाल मोबाइल टेलिकॉम मार्केट में प्राइस वॉर के लिए अखाड़ा तैयार हो गया है.

रिलायंस जियो के फ्री वॉइस कॉल ऑफर से मुकाबले के लिए बीएसएनल भी अपने नेटवर्क पर मुफ्त में कॉल करने की सुविधा दिए जाने की तैयारी में है. साथ ही वह ऐसे प्लान्स पर विचार कर रहा है जो जियो से भी सस्ता साबित होंगे. खास बात यह है कि जियो के ऑफर सिर्फ 4G यूजर्स ही इस्तेमाल कर पाएंगे, लेकिन बीएसएनएल के प्लान्स 2G और 3G यूजर्स के लिए भी होंगे जिनकी तादाद ज्यादा है.

बीएसएनएल का केरल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे टेलिकॉम मार्केट्स में अच्छी पकड़ है. हालांकि, मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े बाजारों में वह पिछड़ा हुआ है जहां एमटीएनएल की सेवाएं मुहैया की जाती हैं. बीएसएनएल जनवरी से मुफ्त में कॉल करने की सुविधा देने जा रहा है जिसके लिए जियो के न्यूनतम 149 रुपये से भी कम पैसे खर्च करने होंगे.

बीएसएनएल के सस्ते प्लान उन मोबाइल कस्टमर्स के लिए होंगे जिनके घरों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी होंगे. सब्सक्राइबर्स घर से बाहर भी होंगे तब भी उन्हें फ्री वॉइस कॉल की सुविधा दी जाएगी.एक्सपर्ट्स का मानना है कि बीएसएनएल के इस ऑफर से एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसे टेलिकॉम ऑपरेटरों पर टैरिफ्स में कटौती का और ज्यादा दबाव बनेगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...