आइडिया के बाद भारती एयरटेल ने भी रिलायंस जियो को अतिरिक्त इंटरकनेक्ट पॉइंट्स उपलब्ध कराने की सहमति दी है. एयरटेल ने कहा है कि ये पोर्ट नए ऑपरेटर के 1.5 उपभोक्ताओं को समर्थन देने के लिए पर्याप्त होंगे. एयरटेल ने बयान में कहा, हम जियो को उसकी व्यावसायिक पेशकश शुरू होने से कहीं पहले पॉइंट ऑफ इंटरकनेक्ट उपलब्ध करा रहे हैं. इसके साथ ही पीओआई की कुल संख्या मौजूदा पीओआई की संख्या से तिगुना हो जाएगीं.

रिलायंस जियो ने अपनी व्यावसायिक सेवाएं 5 सितंबर को शुरू की थी. उसने मौजूदा ऑपरेटरों पर पर्याप्त इंटरकनेक्शन पोर्ट उपलब्ध न कराने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक सितंबर को आरोप लगाया था कि इंटर कनेक्टिविटी के मुद्दे की वजह से जियो के नेटवर्क पर 5 करोड़ कॉल ड्रॉप हुईं. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इस मामले को निपटाने के लिए हस्तक्षेप किया था. एक दिन पहले ही आइडिया सेल्युलर ने जियो को अधिक पीओआई उपलब्ध कराने की पेशकश की थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...