राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली हौरर कौमेडी फिल्म 'स्त्री' अपने ट्रेलर के बाद से ही चर्चा में है. ट्रेलर में राजकुमार राव का मजेदार कौमेडी अंदाज देखने को मिला. तो वहीं हाल ही में फिल्‍म का 'कमरिया' रिलीज हुआ जिसमें नोरा फतेही थिरकती नजर आई थीं. अब इस फिल्म एक और गाना 'नजर न लग जाए' रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में राजकुमार और श्रद्धा एक दूसरे पर प्यार जताते नजर आ रहे हैं.

फिल्म 'स्त्री' में राजकुमार और श्रद्धा की जोड़ी पहली बार नजर आने वाली है. इस नए गाने की शुरुआत में श्रद्धा, राजकुमार को बताती हैं कि उनके पास कोई फोन नहीं हैं तो राजकुमार पूछते हैं कि वह उनको कैसे बुलाएंगे. श्रद्धा उन्हें कहती है कि वह बस उसे याद करले और वो आ जाएगी. पूरे गाने में राजकुमार और श्रद्धा एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. कहीं वो मेले में श्रद्धा को चूड़ियां पहनाते दिख रहे हैं तो कहीं रिक्शे में एकसाथ गाने सुनते नजर आ रहे हैं. गाने के ज्यादातर सीन मेले के हैं जहां दोनों ने काफी समय बिताया हैं.

इस गाने को ऐश किंग और सचिन-जिगर ने गाया हैं और इसके बोल गीतकार वायु ने लिखे हैं. फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...