संसार का नियम है कि हर बड़ा इंसान, छोटे इंसान को न सिर्फ परेशान करता है, बल्कि उसे दबाकर रखना चाहता है. इससे बौलीवुड भी अछूता नही है. एक वेब पोर्ट की के अनुसार बौलीवुड में अपने आपको स्टार कलाकार मानने वाले अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने ड्रायवर सूरज पाल की बकाया सैलरी के 85000 हजार नहीं दिए. जब ड्रायवर ने अपनी सैलरी मांगी, तो उसे नौकरी से निकाल दिया.

फिल्म ‘‘पद्मावती’’से जुड़े सूत्रों के अनुसार मुंबई के फिल्मसिटी स्टूडियो में फिल्म ‘‘पद्मावती’’की शूटिंग चल रही थी, वहीं पर सेट के बाहर रणवीर  सिंह के ड्रायवर सूरज पाल ने रणवीर सिंह के मैनेजर से अपनी सैलरी के बकाया 85000 की मांग की. इस पर रणवीर सिंह के मैनेजर ने सूरज पाल को झिड़क दिया.

इतना ही नहीं मैनेजर के कहने पर रणवीर सिंह के बौडीगार्ड ने सूरज पाल की पिटाई शुरू कर दी. सेट के बाहर हंगामा होने पर संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह बाहर आए. सूरज पाल की बात सुनने की बजाय रणवीर सिंह ने तुरंत सूरज पाल को नौकरी से निकालने का ऐलान कर दिया. पर उसकी सैलरी अब तक नहीं दी.

सूत्रों की माने तो सूरज पाल ने इस संबंध में रणवीर सिंह की बहन से भी बात की, पर कोई फायदा नहीं हुआ. अब सूरज पाल अपने पैसे को पाने के लिए वह एशोसिएशन में शिकायत दर्ज कराने वाले हैं.

इस प्रकरण पर बौलीवुड में कई तरह की बातें की जा रही है. कुछ लोग सवाल कर रहें हैं कि क्या रणवीर सिंह इतने कंगाल हो गए हैं कि वह अपने ड्रायवर का मेहनताना नहीं दे पा रहे हैं? अथवा वह जानबूझकर उसे परेशान कर रहे हैं?

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...