मशहूर टीवी व फिल्म कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने आज सुबह मुंबई में बांदरा के हिल रोड स्थित माउंट ब्लैंक के डुपलेक्स फ्लैट में अपने बेडरूम में हरे रंग के कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.उस वक्त उन्होने काले रंग की टीषर्ट पहन रखी थी.इस खबर से हर कोई सदमें है.पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात सुशांत सिंह राजपूत के घर पर उनके कुछ दोस्त आए थे. उसके बाद रात एक बजे सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनेता महेश कृष्ण षेट्टी को फोन लगाया था,मगर रात ज्यादा हो गयी थी,इसलिए शायद महेश ने उनका फोन नहीं उठाया.उसके बाद वह सोने के लिए चले गए थे.सूत्र बता रहे हैं कि सुबह दस बजे सुशंात सिंह राजपूत अपने कमरे से बाहर निकले थे,एक गिलास अनार का जूस पीने के बाद वह पुनः अपने कमरे में बंद हो गए थे. काफी देर तक इंतजार करने के बाद घर में मौजूद चार सदस्यों (घर का नौकर दीपेश सावंत, नीरज सिंह,सिद्धार्थ पठानिया)ने उनका दरवाजा ठोका,तो आवाज नही आयी. उसके बाद एक चाभी वाले को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया,तो सुशांत सिंह राजपूत पंखे से लटके पाए गए.तीन लोगों ने मिलकर उन्हे उतारकर बेड पर लिटाया और पुलिस को फोन किया गया.दोपहर में करीब ढाई बजे पुलिस उनके घर पहुंची.

पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत के घर से जो दस्तावेज और मेडिकल फाइल मिली है,उसके अनुसार सुशांत सिंह राजपूत पिछले छह माह से डिप्रेशन का शिकार थे. डिप्रेशन में इंसान आत्महत्या करने जैसा कदम उठा सकता है. मगर आश्चर्य की बात यह है कि  सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करने से पहले कोई सुसाइड नोट/आत्महत्या करने की वजह वाला पत्र भी लिखकर नहीं छोड़ा है. जबकि सुशात सिंह राजपूत ने आत्महत्या करने के लिए हरे रंग का फांसी का फंदा खुद ही तैयार किया. इतना ही नही बीती रात सुशांत सिंह राजपूत के घर आने वाले उनके दोस्तो के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं.इसलिए भी कुछ कहना मुष्किल है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...