2013 में फिल्म ‘धूम 3’’ में बाल कलाकार के रूप में अभिनय कैरियर की शुरूआत करने वाले सिद्धार्थ निगम बाद में ‘मुन्ना माइकल’ फिल्म के अलावा ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ व ‘बालवीर रिटर्न’ सहित कई सीरियलों में अभिनय करते नजर आए. इतना ही नही 2018 में सिद्धार्थ निगम ने ‘‘तू ना आया’’ से म्यूजिक वीडियो करने शुरू किए. अब तक पंद्रह म्यूजिक वीडियो करने के बाद अब सिद्धार्थ निगम अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘‘दर्द तेरे’’ को लेकर चर्चा में हैं.

यह रोमांटिक गाना ‘दर्द तेरे‘ ‘‘बीलाइव म्यूजिक’’ पर रिलीज होते ही वायरल हो गया. यह गाना संगीत चार्ट पर धूम मचाने के लिए तैयार है. इस संगीतमय विडियो में सिद्धार्थ बॉलीवुड ब्यूटी रित्स बडियानी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं. जी हाॅ! म्यूजिक वीडियो ‘‘दर्द तेरे’’में सिद्धार्थ निगम के साथ रित्स बडियानी रोमांस करते हुई नजर आ रही है.

नए गाने ‘दर्द तेरे’’ को जिस तरह से लोग पसंद कर रहे हैं,उस पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए अभिनेता सिद्धार्थ निगम कहते हैं -‘‘जब मैंने पहली बार यह गाना सुना,तो मैं इसमें खो सा गया था.मुझे इस गाने के ऑडियो पर उतना ही विश्वास था, जितना अब लोग इसके वीडियो पर दिखा रहे हंै.मैं इस सफल उद्यम का हिस्सा बनकर खुश हूं.

मुझे लोगों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है.मुझे यकीन है कि यह गाना सभी के दिलों जीत लेगा.‘‘ गीत के बारे में बात करते हुए रित्स बडियानी कहती हैं, “मैं इस गीत की सादगी और इसकी रचना, शब्दों और

इसके द्वारा दिए गए संदेश को लेकर अभिभूत हो गई थी और इसी वजह से मैं तुरंत इसका हिस्सा बनना चाहती थी.‘‘

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...