Akash Choudhary Road Accident : छोटे पर्दे के शो 'भाग्यलक्ष्मी' से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर आकाश चौधरी का शनिवार को भयंकर एक्सीडेंट हो गया. जब वह अपनी कार से लोनावला जा रहे थे तो तभी अचानक एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी. हालांकि इस एक्सीडेंट में एक्टर को कोई चोट नहीं आई है, क्योंकि उन्होंने सीट बेल्ट लगाई हुई थी. लेकिन इस हादसे से उनके (Akash Choudhary) दिमाग पर गहरा असर पड़ा है और वो इस एक्सीडेंट के ट्रामा से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं.

एक्सीडेंट से एक्टर को पहुंचा गहरा सदमा

अपने एक्सीडेंट (Akash Choudhary Road Accident) की जानकारी खुद आकाश चौधरी ने मीडिया को दी है. उन्होंने बताया कि, ‘जब ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी तो उन्हें एहसास नहीं हुआ. मैंने सीट बेल्ट लगाई हुई थी. इसलिए हमें चोट तो नहीं आई लेकिन इस भयंकर एक्सीडेंट ने मुझे अंदर तक हिला डाला.’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘मेरी नींद तक उड़ गई है. हालांकि उस वक्त मैं छुट्टी पर था लेकिन रात में सो नहीं पाया. रातभर उसी एक्सीडेंट के बारे में सोचता रहा कि मेरे साथ क्या हो सकता था.'

https://www.instagram.com/p/CuwxmvfKsR0/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

ट्रक चालक को किया गया गिरफ्तार

इसके अलावा उन्होंने बताया कि, एक्सीडेंट (Akash Choudhary Road Accident) के बाद ट्रक डाइवर को गिरफ्तार कर लिया गया था, क्योंकि ये हादसा उसकी लापरवाही से ही हुआ था. आगे आकाश ने बताया कि, जब से उन्होंने वैभव उपाध्याय और देवराज पटेल को एक्सीडेंट में खोया है, तब से वह सड़क पर ड्राइविंग को लेकर काफी ज्यादा घबराएं हुए हैं.’ हालांकि उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ अपनी शिकायत वापस ले ली है क्योंकि वह बहुत ज्यादा गरीब है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...