टीवी सीरियल 'अनुपमा' में  इन दिनों लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जिससे दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट हो रहा है. शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा शाह हाउस में न आने का वादा करती है तो दूसरी तरफ बापूजी पाखी और वनराज को बददुआ देते हैं. शो के आने वाले एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि शाह हाउस से जाने के बाद अनुपमा फूटफूट कर रोएगी. अनुज उसे सहारा देगा. दूसरी तरफ बापूजी अपने परिवार को खरी-खोटी सुनाएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupamaa (@anupamaa_1m)

 

बापूजी वनराज को बददुआ भी देंगे. वह कहेंगे कि तुम इतने दिनों से नौकरी ढूंढ रहे हो, लेकिन तुम्हें नौकरी मिली, नहीं. क्योंकि तुम लोग बार-बार घर की लक्ष्मी का अपमान करते हो. तेरी यह बेटी बार-बार अपनी मां का अपमान करती रही, लेकिन तू चुप रहा.

 

काव्या भी बापूजी का साथ देते है. वह पाखी से कहती है कि बदतमीज लड़की को तो खींचकर एक थप्पड़ लगाना चाहिए. शो में आप ये भी देखेंगे कि पाखी वनराज से कहती है कि जब वह अपनी मां का अपमान कर रही थी तो किसी ने उसे रोका क्यों नहीं, या किसी ने उसे चांटा क्यों नहीं मारा. वह अपनी मम्मी से माफी मांगना चाहती है.

 

तो वहीं वनराज उसे रोक देता है और कहता है कि जो हुआ सो हुआ, लेकिन अब तू  कपाड़िया हाउस में कभी नहीं जाएगी. शो में अब ये देखना होगा कि पाखी और अनुपमा के रिश्ते का दरार कैसे खत्म होगा?

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...