कैनेडियन पौर्न स्टार के रूप में मशहूर अदाकारा सनी लियोनी और अरबाज खान की रोमांटिक जोड़ी वाली फिल्म ‘‘तेरा इंतजार’’ का ट्रेलर बाजार में आते ही धूम मचा रहा है. ट्रेलर में सनी लियोनी व आरबाज खान के बीच कई गर्मा गर्म हौट दृश्य नजर आते हैं. फिल्मकार राजीव वालिया की रहस्यमय, रोमांटिक व रोमांचक फिल्म ‘‘तेरा इंतजार’’ में सनी लियोनी अपने प्यार की तलाश में भटकती नजर आ रही हैं.

फिल्म ‘‘तेरा इंतजार’’ का ट्रेलर देखकर जो कहानी समझ में आती है, उसके अनुसार रौनक (सनी लियोनी) एक आर्ट गैलरी की मालकिन हैं. जिन्हे एक पेंटर वीर (अरबाज खान) से प्यार हो जाता है. वीर एक नेचुरल पेंटर है. मगर इस प्रेम कहानी को उस वक्त झटका लगता है, जब एक दिन सुबह रौनक को पता चलता है कि वीर गायब हो गया है.

अब रौनक, वीर की तलाश में भटकते हुए माध्यम (सुधा चंद्रन) तक पहुंचती है. रौनक के ईद गिर्द कई तरह की डरावनी घटनाएं घटती हैं. वह डर जाती है. माध्यम अपनी अलौकिक ताकत से रौनक के साथ घट रही घटनाओं से मुक्ति दिलाने का प्रयास करती है, वैसे वैसे रहस्य गहराता जाता है.

इस फिल्म की चर्चा करते हुए सनी लियोनी कहती हैं-‘‘यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें मेरी व अरबाज खान की जोड़ी को लेकर अजीब नजरों से देख रहे हैं, मगर इस फिल्म में हमारी जोड़ी काफी हौट है. अरबाज खान के साथ शूटिंग करने में हमें बड़ा मजा आया. मौरीशस में शूटिंग के दौरान हमारे बीच काफी अच्छे संबंध बन गए.

पूरी फिल्म में मेरा किरदार अरबाज खान के किरदार की तलाश में रहता है, जो कि रहस्यमय तरीके से गायब हो चुका है. लेकिन प्यार की तलाश के साथ ही रहस्य व रोमांच बढ़ता जाता है. इस तरह का किरदार मैंने पहली बार निभाया है.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...