करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान अक्‍सर अपनी क्‍यूट फोटोज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब तैमूर के बाद उनकी बहन इनाया की पहली तस्वीर ने सबका ध्‍यान अपनी ओर खींचा है.

जी हां हम बात कर रहे हैं तैमूर की बुआ और अभिनेत्री सोहा अली खान की बेटी इनाया की पहली तस्वीर की.

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

अपने मदरहुड को इंज्‍वाय कर रहीं सोहा अली खान ने पहली बार अपने पति कुणाल खेमू के साथ अपनी बेटी इनाया की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में कुणाल बड़े ध्‍यान से अपनी बेटी को पकड़े हुए हैं. तस्वीर में बेबी गर्ल का चेहरा तो नहीं दिख रहा है पर पापा का बेटी के लिए प्यार जरूर झलक रहा है.

आपको बता दें कि, कुणाल-सोहा की बेबी गर्ल का नामकरण कुछ दिन पहले ही किया गया था. इस बेबी गर्ल का नाम इनाया नौमी खेमू है. जिसकी जानकारी खुद कुणाल ने ट्विटर के जरिए दी थी.

बताते चलें कि, करीना कपूर खान की तरह ही मां बनने के बाद सोहा भी अपना काम जारी रखेंगी. सोहा 'रंग दे बसंती', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स', 'दिल मांगे मोर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. खबर है कि दिसंबर से वो अपनी अगली फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 की शूटिंग शुरू करेंगी. वहीं कुणाल 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म गोलमाल अगेन में नजर आएंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...