हेमा मालिनी की भांजी और ईशादे ओलकीक जिन मधु ने 1991 में निर्माता वीरू देवगन की फिल्म ‘‘फूल और कांटे’’ से अजय देवगन के साथ ही अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत की थी. इस फिल्म की शूटिंग के ही दौरानउन्हे एक तमिल और दो मलयालम भाषा की फिल्में भी मिल गयी थी. ‘फूल और कांटे’ की सफलता से वह भी अजय देवगन के साथ स्टार बन गयी थी.इतना ही नहीं वह फिल्म फेयर अवार्ड के लिए भी नोमीनेट हुई थीं.पर वह दो वर्ष तक तमिल,तेलगू,मलयालम व कन्नड़ सिनेमा हीकरती रहीं.1992 में मणिरत्नम की फिल्म ‘रोजा’ में उन्हें काफी पसंद किया गया था.उसके बाद ‘पहचान’,ऐलान’ व ‘प्रेम योग’ जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आयी.इसके बाद तो हिंदी फिल्में ही वह ज्यादा करती रही.बीच बीच में दक्षिणभारत की फिल्में भी कर लिया करती थीं.1999 तक मधु ने ‘जालिम’, ‘हथकड़ी’, ‘रावणराज’, दिलजले’, ‘रिटर्न आफ ज्वेल थीफ’ व ‘चेहरा’ सहित कईफिल्में की. 1999 में मधु ने विवाह कर लिया और फिर उनके अभिनय कैरियर की गति धीमी पड़ गयी.2011 में वह ‘टेल मी खुदा’ व ‘लव यू मिस्टर कलाकार’ में नजर आयी थीं. और अब वह पूरे दस वर्ष बाद मनोज शर्मा निर्देशित हौरर कौमेडी फिल्म ‘‘खलीबली’’ से वह सुर्खियां बटोर रही हैं.

16 सितंबर को प्रदर्शित हो रही हौरर कौमेडी फिल्म ‘‘खलीबली’’ के निर्माता कमल किशोर मिश्रा ने हाल ही में फिल्म ‘‘खलीबली’’ का ट्रेलर व गानें लांच किए. इस अवसरपर मधु के अलावा निर्माता कमल किशोर मिश्रा,निर्देशक मनोज शर्मा, अभिनेता रोहन मेहरा और योगेश लखानी मौजूद थे. इस फिल्म में धर्मेंद्र,रजनीशदुग्गल, राजपाल यादव, कायनात अरोड़ा के अलावा कई कलाकार भी हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...