अमोल गुप्ते निर्देशित फिल्म ‘‘हवा हवाई’’ के अलावा ‘स्वरागिनी’, ‘सबकी लाड़ली बेबो’, ‘छनछनान’ और ‘इत्ती सी खुशी’ जैसे सीरियलों में अभिनय कर चुके फिल्म और टीवी कलाकार अनुज सचदेव इन दिनों हाथियों को बचाने की मुहीम में लग गए हैं. उन्हे हाथियों को बचाने का ख्याल गणोत्सव से ही आया. इसी के चलते अनुज सचदेव ने मथुरा जाकर एक एनजीओ ‘एस ओ एस’ को हाथियों को बचाने के लिए एक लाख रूपए इकट्ठे करके दिए.

इस संबंध में जब अनुज सचदेव से हमारी बात हुई, तो अनुज सचदेव ने कहा- ‘‘मैं पिछले कई साल से देखता आ रहा हूं कि दस दिन के गणेशोत्सव के दौरान किस तरह का तमाशा होता है. प्लास्टर आफ पेरिस की गणेषश जी की मूर्तियां बनाकर पर्यावरण को दूषित किया जाता है. फिर इनका समुद्र में विसर्जन कर समुद्री जीव जंतुओं की जिंदगी को नुकसान पहुंचाया जाता है. इसी पर विचार करते हुए मैंने सोचा कि हम यह वर्ष हाथियों को समर्पित करते हैं. फिर मैने इसके लिए कुछ लोगों से बात की और पैसे इकट्ठे किए. मैंने इंटरनेट पर शोध करके एनजीओ के बारे में जानकारी हासिल की. एक लाख रूपए जमा हो जाने पर मैने यह राशि मथुरा जाकर एनजीओ को दे दी. मैंने कुछ हाथियों को अपने हाथों से चारा भी खिलाया.’’

मथुरा में यह एनजी ओ ‘‘एलीफेंट कंजर्वेशन एंड केअर सेंटर’’ चलाता है. इस सेंटर में अलग अलग शहरों की सड़क पर घायल अवस्था में मिले 22 हाथी पल रहे हैं. अनुज सचदेव ने अपनी इस मुहीम को ‘हेल्पिंग द लिविंग गणेशा’ नाम दिया है. और दस दिन के गणेशोत्सव के दौरान इसके लिए एक लाख रूपए इकट्ठे किए. अनुज सचदेव को इस मुहीम में रमेश तौरानी, जूही चावला, लवी ससान, निशा रावल के अलावा कई पशु प्रेमियों का साथ मिल रहा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...