हिंदी फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाने के बाद रितेश देशमुख ने अपनी मातृभाषा मराठी में ‘‘बालक पालक’’ व ‘‘लय भारी’’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं. फिल्म ‘लय भारी’ में रितेश देशमुख ही हीरो थे. इन दोनो ही फिल्मों ने बाक्स आफिस पर सफलता के नए रिकार्ड बनाए. ‘बालक पालक’ को तो कई अवार्ड भी मिल गए. इन दिनों वह अपनी हिंदी फिल्म ‘‘हाउसफुल 3’’ के प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं, जिसमें उन्होने हास्य भूमिका निभायी है, तो दूसरी तरफ वह एक अन्य मराठी फिल्म ‘‘मौली’’ करने वाले हैं.

मगर रितेश देशमुख का सपना है कि वह अपनी पत्नी व अभिनेत्री जिनेलिया डिसूजा के साथ एक मराठी भाषा की फिल्म में अभिनय करें. खुद रितेश देशमुख कहते हैं-‘‘मैं अपनी पत्नी जिनेलिया के संग मराठी भाषा की फिल्म करना चाहता हूं. उन्होने हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलगू व मलयालम सहित पांच भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया है. पर अभी तक उन्होंने किसी मराठी भाषा की फिल्म में अभिनय नहीं किया है. इसलिए अब मैं उनके साथ मराठी भाषा की फिल्म करना चाहता हूं. पर मुझे इसके लिए कम से कम एक साल तक इंतजार करना पड़ेगा. क्योंकि उन्होंने 31 मई को ही दूसरी बार पिता बनाया है. मै दूसरी बार पिता बनकर बहुत खुश हूं. मेरा एक सपना एक कमर्शियल बौलीवुड फिल्म का निर्माण करना भी है, पर इसके लिए अभी मैं प्रोडक्शन मार्केट को समझ रहा हूं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...