इन दिनों बॉलीवुड कलाकारों के लिए टीवी बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है. सभी फिल्म कलाकार अपनी फिल्म को प्रचारित करने के लिए टीवी के ही किसी न किसी कार्यक्रम का सहारा लेते हैं.

अब शाहरुख खान ने भी लोगों के बीच पहुंचकर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए टीवी पर वापसी करने का निर्णय लिया है. अतीत में शाहरुख खान ‘क्या आप पांचवीं पास हैं’ और ‘जोर का झटका’ जैसे टीवी के बुरी तरह से असफल हुए रियालिटी शो का संचालन कर चुके हैं. पर अब एक बार फिर वह एक रियालिटी शो का संचालन करते हुए नजर आने वाले हैं.

सूत्रों की माने तो जब से शाहरुख खान ने सलमान खान के साथ ‘लक्स स्टार अवार्ड’ का संचालन किया है, तभी से उनके मन में पुनः टीवी पर वापसी कर लोकप्रियता हासिल करने का कीड़ा कुलबुलाने लगा था. और अब खबर है कि वह ‘स्टार प्लस’ पर ही एक विदेषी रिएलिटी शो के भारतीयकरण वाले रिएलिटी शो का संचालन करते हुए जून 2017 से नजर आ सकते हैं.

शाहरुख खान के अति नजदीकी सूत्र दावा कर रहे हैं कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘रईस’ के प्रचार के लिए वक्त देने की बजाय इस रिएलिटी शो की पटकथा लेखकों के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं. सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान अपनी तरफ से पटकथा लेखकों को कुछ सलाह दे रहे हैं. बहरहाल, अभी तक इस रिएलिटी शो का नाम तय नहीं हुआ है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...