आज 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. मगर इस बार वह अपना जन्मदिन मीडिया व अपने प्रशंसकों से दूर एकांत में मुंबई से करीबन तीन सौ किलोमीटर दूर अलीबाग में अपने  चंद दोस्तों के संग मना रहे हैं. सूत्र दावा कर रहे हैं कि शाहरुख खान के जन्म उत्सव का हिस्सा बनने के लिए कास्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के अलावा फिल्मकार करण जोहर सुबह से ही अलीबाग पहुंच चुके हैं. शाम तक कई दूसरे सितारे भी पहुंचने वाले हैं.

मगर अभिनेता बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन मुंबई की बजाय अलीबाग में मनाने का निर्णय लिया हो. शाहरुख खान जब से मुंबई के बांदरा इलाके में स्थित मन्नत बंगले में रहते आ रहे हैं, तब से वह अपने जन्म दिन पर मन्नत के अंदर मीडिया के साथ मेल मिलाप और मीडिया संग गपशप करते आए हैं. उसके बाद वह अपने बंगले मन्नत के सामने खड़े अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाकार अभिवादन स्वीकार करते रहे हैं. मगर यह पहली बार है जब शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर इस बार मीडिया व अपने प्रशंसकों से भी दूरी बनायी है. इसकी कोई खास वजह  है या नहीं, इस पर हमारी नजर बनी हुई है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...