एक जुलाई से जीएसटी लागू होने जा रहा है. जीएसटी लागू होते ही फिल्मों पर 28 प्रतिशत टैक्स लगेगा. परिणामतः सिनेमाघर में फिल्म देखने के लिए टिकट के लिए दर्शकों  को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. इस बात से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है.

कमल हासन ने कहा है कि इससे सिनेमा को बहुत नुकसान होगा. उन्होंने तो सिनेमा छोड़ने की धमकी तक दे डाली है. फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी जीएसटी के खिलाफ आवाज उठाते हुए 28 प्रतिशत के टेक्स को घटाने की मांग की है. उधर ‘फिल्म सेंसर बोर्ड’ के चेअरमैन पहलाज निहलानी ने फिल्म निर्माताओं संगठन से जुड़े लोगों के साथ महाराष्ट् के मुख्यंमत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात कर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाने की मांग की है. यानि कि हर कई यही कह रहा है कि 28 प्रतिशत टैक्स लगने से सिनेमा को नुकसान होगा.

मगर ‘‘सरिता’’ पत्रिका से खास बातचीत करते हुए सुपरस्टार सलमान खान ने जीएसटी की वकालत करते हुए कहा कि - ‘‘जीएसटी का सिनेमा पर क्या असर होगा, ये तो मैं नहीं जानता, पर टिकट के दाम बढ़ेंगे, तो सरकार को उतना अधिक टैक्स जाएगा. सरकार वो पैसा सही जगह लगाएगी, तो देश की उन्नति होगी और हमारी फिल्म इंडस्ट्री भी बेहतर हो जाएगी.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...