रणवीर सिंह का दावा है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में काम करने की उनकी बड़े दिनों की इच्छा अब जाकर ‘कैपिटल फूड्स’ के लिए बनी विज्ञापन फिल्म ‘‘रणवीर चिंग रिटर्न’’ से पूरी हुई है. रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने कैपिटल गुड के लिए एक पांच मिनट की विज्ञापन फिल्म की है, जिसमें देसी चाइनीज की बात की गयी है. इसमें रणवीर सिंह तथा तमन्ना भाटिया ने अभिनय किया है. यह फिल्म अब हर सिनेमाघर में दिखायी जाएगी.

इस विज्ञापन फिल्म को पत्रकारों को दिखाने के बाद रणवीर सिंह ने कहा-‘‘मैं लंबे समय से रोहित शेट्टी के साथ काम करना चाहता था. मुझे लगता है कि मेरी वह इच्छा अब पूरी हुई है. यह विज्ञापन फिल्म ‘रणवीर चिंग रिर्टन’ से बेहतर शुरूआत हो ही नहीं सकती थी. यह एक ब्लाक बस्टर फिल्म है. इसमें परिवार के मनोरंजन के सारे मसाले हैं. इसमें एक्शन, इमोशन, रोमांस, ड्रामा, कामेडी, नाच गाना सब कुछ है. इसी के साथ इसमें देसी चाइनीज का मजा है. रोहित शेट्टी की टीम के साथ काम करने का अपना आनंद रहा. मैं तो आगे भी रोहित शेट्टी के साथ काम करना चाहूंगा.’’

जबकि ‘कैपिटल फूड्स’ के मैनेंजिंग डायरेक्टर अजय गुप्ता ने कहा-‘‘चिंग हमेशा अपने खोजपूर्ण प्रोडक्ट, मार्केटिंग व पैकिंग के लिए जाना जाता रहा है. हमने पहली प्रचार फिल्म रणवीर चिंग बनायी थी. अब यह दूसरी फिल्म है-रणवीर चिंग रिटर्न’.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...